Let’s travel together.

सावधान -टायर की हवा भी बन सकती है मौत का कारण फेक्ट्री में टायर ब्लॉस्ट से हुई दो की मौत

0 598

सुरेन्द्र जैन धरसीवा

टायरों में भरी जाने वाली हवा भी मौत का कारण बन सकती है कैंसे दो फेक्ट्री कर्मियों की टायर ब्लॉस्ट होने से पलभर में दर्दनाक मौत हुई उसका एक वीडियो सामने आया है।


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राजधानी रायपुर के ओधोगिक क्षेत्र सिलतरा की एक घनकुल स्टील नामक फेक्ट्री का यह वीडियो बताया जा रहा जिसमे मंगलवार की दोपहर एक जेसीवी के टायर पर बैठकर फेक्ट्री के अंदर एक युवक हवा भर रहा था हवा पूरी भरी की नहीं यह चेक करने टायर के समीप दूसरा युवक आया तभी अचानक टायर ब्लॉस्ट हुआ और दोनो युवक हवा में पत्तों की तरह उछलकर नीचे गिरे जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई दोनो युवक मध्यप्रदेश के रीवा जिले के निवासी बताए जाते है घटना के संबन्ध में चौकी प्रभारी से विस्तृत जानकारी हेतु कई बार काल करने पर भी काल रिसिब न करने के चलते मृतकों के नाम पता नहीं चल सके हैं जिस फेक्ट्री में यह दर्दनाक हादसा हुआ वह ओधोगिक क्षेत्र सिलतरा के फेस टू में स्थित महेंद्रा चोक के समीप स्थित है।

थम नहीं रहे हादसे

बीते कुछ दिनों से किसी न किसी फेक्ट्री में कोई न कोई हादसे हो रहे हैं सोमवार को नन्दन स्टील में तेज आंधी बारिश के समय ही गैसी फायर फटने से एक श्रमिक की मृत्यु हुई मंगलवार को घनकुल स्टील में दो श्रमिको की मृत्यु हुई और बुधवार सुबह एपीआई इस्पात एंड पावर में भी हादसे में एक श्रमिक के बुरी तरह झुलसने की खबर है जिसे गंभीरावस्था में रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था जहाँ उसे चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया मृतक मध्योरदेश के कटनी जिले का निवासी बताया जाता है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन जिले में जनगणना की तैयारियां पूर्ण , जिले में 2387 प्रगणक आज 01 मई से करेंगे मकान सूचीकरण का कार्य     |     रेवा तट अलीगंज घाट पर आज राम जानकी मंदिर का भूमि पूजन,पूज्य ब्रह्मचारी के कर कमलों से रखी जाएगी नींव     |     गर्मी में बरसात बनी राहत, मूंग किसानों के खिले चेहरे,वेयरहाउस के बाहर भीगा गेहूं, किसानों की बढ़ी चिंता     |     गैरतगंज के 38 विद्यालयों को मिली खेल सामग्री, 174 फुटबॉल वितरित     |     जनगणना ड्यूटी के दौरान शिक्षिका की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती     |     भोजपुर में बढ़ता जनाक्रोश: कांग्रेस नेता सुभाष पटेल का वीडियो वायरल, प्रशासन पर उठे सवाल      |     नगरीय निकाय प्रकोष्ठ में नई नियुक्तियां, संगठन को मिलेगी मजबूती     |     हाईवे 18 पर सख्त कार्रवाई, 3 घंटे चली चेकिंग, नियम तोड़ने वालों पर गिरी गाज     |     दहीडा गांव में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, किसान को 2 से 3 लाख का नुकसान     |     तिल्दा नेवरा में सात साल की मासूम से दुष्कर्म     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811