Let’s travel together.

लोग भूखे मर रहे लेकिन शहबाज की ‘शोबाजी’ में कोई कमी नहीं, अब भीख मांगने पहुंचे UAE

0 106

पाकिस्तान में आर्थिक संकट अपने चरम पर है. लोग आटे के लिए भी मारा मारी कर रहे हैं. लेकिन पाकिस्तान के नेता हर महीने किसी न किसी देश का दौरा करने निकल जा रहे हैं. ज्यादातर इन दौरों का मकसद इन देशों से आर्थिक मदद मांगना ही होता है. अब प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ एक और देश से पैसे मांगने निकल पड़े हैं. प्रधानमंत्री गुरुवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर UAE के लिए रवाना हुए हैं.

सरकार के बयान में कहा गया है कि शहबाज शरीफ एक हाईलेवल डेलीगेशन के साथ UAE के लिए रवाना हुए हैं. उनके साथ उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार, रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ, आंतरिक मंत्री मोहसिन नकवी, सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार, वाणिज्य मंत्री जाम कमाल खान और प्रधानमंत्री के विशेष सहायक तारिक फातेमी शामिल हैं. इस यात्रा के दौरान UAE के राष्ट्रपति के साथ व्यापार और निवेश पर चर्चा करेंगे.

UAE का पहला दौरा

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की प्रेस रिलीज के मुताबिक, नई सरकार में प्रधानमंत्री का पद संभालने के बाद से पीएम शहबाज की यह पहली UAE यात्रा है. विदेश मंत्रालय ने बताया कि यात्रा के दौरान शहबाज शरीफ संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात करेंगे. मुलाकात में पाकिस्तान और यूएई के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और व्यापार-निवेश पर खास चर्चा होने की उम्मीद है. इसके साथ साथ शहबाज शरीफ UAE के कारोबारियों के साथ भी मीटिंग करेंगे.

खाड़ी देशों से मदद की फिराक में शहबाज

शहबाज शरीफ प्रधानमंत्री बनने के बाद दो बार सऊदी अरब जा चुके हैं. इस यात्रा के बाद सऊदी सरकार ने दिसंबर तक पाकिस्तान के बैंक में 3 बिलियन डॉलर डिपॉजिट करने का वादा किया है. अब शहबाज खाड़ी के दूसरे देश भी खस्ताहाल पाकिस्तान के लिए मदद मांगने पहुंच गए हैं. देखना होगा कि UAE के किंग शहबाज पर कितना मेहरबान होते हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विकसित भारत के संकल्प के साथ निकली सेवा ज्योति कलश यात्रा     |     आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में सामिल हुए नितिन गौरीशंकर अग्रवाल     |     रायपुर के माटीपुत्र स्व. पंकज शर्मा ने अल्पायु में रचा पत्रकारिता का अमर इतिहास     |     गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने गौ सम्मान के राज्य प्रचारक किशन गिरी महाराज पहुंचे तिल्दा     |     आत्मतत्व में डूबे तभी आत्मा से परमात्मा बनने का मार्ग प्रशस्त होगा     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया संजय गांधी अस्पताल परिसर का निरीक्षण     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने नागरिकों से की सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में पहुंचने की अपील     |     एमबीबीएस 2026 बैच के फाउंडेशन कोर्स का शुभारंभ     |     ग्वालियर की नन्ही नीलाक्षी को आपकी मदद की जरूरत, SMA Type-2 से जूझ रही जिंदगी     |     सांची मे राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस आयोजन      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811