Let’s travel together.

ग्रामीण क्षेत्रों में तेंदुए का आतंक, लगातार जानवरों का कर रहा शिकार

0 98

कछार गांव में तेंदुए ने किया बछड़े बकरी का शिकार, ग्रामीणों में दहशत

अभिषेक असाटी बक्सवाहा

विकासखंड के अंतर्गत आने वाले गांवो मैं तेंदुए का काफी आतंक देखा जा रहा है तेंदूए द्वारा लगातार पालतू पशुओं का शिकार किया जा रहा है तेंदुआ लोगों की घरों में घुसकर जानवरों के साथ-साथ लोगों को भी छती पहुंचा रहा है जानकारी के अनुसार कछार में आसपास तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुए है गुरुवार शुक्रवार की दरमियानी रात को तेंदुए ने एक ग्रामीण के घर बंधे गाय के दो बछड़ों सहित एक बकरी के बच्चे पर हमला कर दिया जिससे गाय के दोनो बछड़ों सहित बकरी के बच्चे की मौत हो गई जानकारी देते हुए कछार गांव के निवासी देवेंद्र यादव ने बताया कि कछार गांव से सटा हुआ जंगल है जहां तेंदुओ का आना जाना लगा रहता है कछार निवासी परमलाल यादव ने बताया कि शाम को अपनी गाय के दो बछड़ों को घर के बाहर बेड़ा में बांधे हुए थे सुबह उठकर देखा तो दोनों बछड़ो को तेंदुए ने आधा खाकर वहीं छोड़ दिया जिससे दोनों बछड़ों की मौत हो गई गनीमत यह रही कि तेंदुआ घर में नहीं घुसा वही हमारे परिवार के सदस्य सो रहे थे इस घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त है बही कछार निवासी हल्ले भाई यादव ने बताया हमारे घर के बाहर बकरी के बच्चे को तेंदुआ ने शिकार किया है जिससे उसकी मौत हो गई है जिसकी सूचना बीट गार्ड को दी गई है

तेंदुआ के मिले पगमार्ग
गुरुवार शुक्रवार की दरमियानी रात में गाय के दो बछड़ों और एक बकरी के बच्चे पर हमला किया था जिससे उनकी मौत हो गई थी तेंदुआ द्वारा किए गए गाय के बछड़ों पर हमला करने के बाद गांव के लोग जब देखने को गए तो रास्ते मे तेंदूए के पग निशान देखने को मिले

तेंदुए की हलचल से दहशत में ग्रामीण
उल्लेखनीय है कि तेंदुआ पिछले लंबे समय से कछार और पाली के बीच अपना डेरा डाले हुए हैं और कई लोगों के पशुओं का शिकार भी कर चुके है उपरोक्त गांव से लगकर रास्तों में लगातार तेंदुआ नजर आ रहे है गांव के लोगों ने बताया कि तेंदुआ हमारे जानवरों का लगातार शिकार कर रहे हैं वन विभाग के कर्मचारी तेंदुए का रेस्क्यू नही कर रहे हैं ग्रामीण हमेशा दहशत में रहते हैं बीते दिनों कछार गांव के जंगल में एक तेंदुआ मृत अवस्था में पाया ग्रामीणों को दिखा था जहां ग्रामीणों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी थी जिसके बाद वन विभाग के अमले ने तेदूंआ का पोस्टमार्टम कराया जहां वन विभाग के अधिकारियों ने तेंदुए की बीमारी का हवाला दे दिया था।
उसी के कुछ दिन पहले तीन दिन तक तेंदुआ जाल में फंसा हुआ रहा था जब इसकी जानकारी वन विभाग को दी गई तब जाकर उसका रेस्क्यू किया गया था।
यहां बता दें कि वन विभाग के सभी कर्मचारी एवं अधिकारी कभी किसी बीट पर नहीं रहते हैं और इसी कारण से जंगलों में कई प्रकार के जानवरों का शिकार भी हो रहा है।
इनका कहना है-
ये जांच का विषय है जांच के बाद विधिवत कार्रवाई की जाएगी

रामकुमार एसडीओ वन परिक्षेत्र

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नवा़गत एसडीएम ने किया आंगनबाडियों का औचक निरीक्षण     |     तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को रौंदा पिता पुत्र की मौत पत्नी और पुत्र घायल     |     व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस      |     तेज गरज चमक के साथ तेज वर्षा के बीच तीन स्थानों पर गिरी आकाशकीय बिजली , कोई जनहानि नही , विद्युत उपकरण हुए खराब     |     सुल्तानगंज पुलिस द्वारा चोरी की नही लिखी रिपोर्ट,इंसाफ के लिए भटक रही दलित महिला      |     सिलतरा को मिली पुलिस थाना की सौगात एसपी ने किया शुभारंभ     |     नकटी के पीड़ित परिवारों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक जारी रहेगा संघर्ष     |     शिवपुरी के मंगलम योग केंद्र पहुंचे मप्र योग आयोग अध्यक्ष, बच्चों ने दिखाए आकर्षक आसन       |     गौसेवा के साथ मनाया 78वां सीए दिवस, शिवपुरी में स्थापित होगा अत्याधुनिक सीए रीडिंग रूम     |     बारिश शुरू होते ही भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर फिर शुरू हुआ बेजुबान पशुओं की मौत का सिलसिला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811