शरद शर्मा बेगमगंज, रायसेन
नवांगत एसडीएम प्रियंका भलावी द्वारा नगर की आंगनवाड़ी केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परियोजना अधिकारी संगीता ठाकुर एवं सुपरवाइजर सुमन लता शर्मा उपस्थित रहीं। एसडीएम प्रियंका भलावी द्वारा वार्ड क्रमांक 2 एवं वार्ड क्रमांक 13 के आंगनवाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया । इस दौरान बच्चों की उपस्थिति, पोषण आहार, साफ- सफाई एवं अभिलेखों की जांच की गई तथा आवश्यक निर्देश भी दिए गए। बच्चों का वजन देखा और पोषण ट्रैकर एप की समस्त एंट्री की समीक्षा की तथा बच्चो के साथ मनोरंजक गतिविधियों में शामिल होकर बच्चों का उत्साह वर्धन किया तथा स्व सहायता समूह द्वारा प्रदाय भोजन और नाश्ता की गुणवत्ता के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए वार्ड क्रमांक 2 में सोनाली पंथी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और वार्ड क्रमांक 13 मे धनवाई कुशवाहा के केंद्र पर अभिलेख की जानकारी ली।