Let’s travel together.

जिला प्रशासन ने विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल आदि के प्रतिनिधियों से की चर्चा

0 590

सती माता मंदिर की विधिवत पूजा अर्चना कर पुनः प्राणप्रतिष्ठा होगी

उज्जैन से हेमेंद्र तिवारी

उज्जैन।विभिन्न विषयों को लेकर चल रहे आंदोलन को लेकर जिला प्रशासन ने विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल आदि के प्रतिनिधियों से चर्चा की ।जिसमें प्रमुख मांगो पर सहमति बनाने का कार्य किया गया।

ए डी एम संतोष टैगोर ने बताया की 11 वीं सदी के मंदिरों को निकालने के लिए विस्थापित किए गए सती माता मंदिर की विधिवत पूजा अर्चना कर पुनः प्राणप्रतिष्ठा की जाएगी ।इस के लिए सुझाए गए विद्वतजनों और आचार्यों से सलाह लेकर उसी के अनुरूप पूजन क्रिया सम्पन्न की जाएगी । भविष्य में भी महाकाल विस्तारीकरण में आवश्यकता पड़ने पर संरचना / मन्दिरो के सम्बंध में विद्वत समिति से मार्गदर्शन प्राप्त किया। साथ ही मंदिर के सामने 70 मीटर के स्थान के सम्बन्ध में चर्चा करके निर्णय लिया गया कि समस्त कार्यवाही रहवासियों एवम संगठन से परामर्श कर सहमति के पश्चात की जाएगी।
बैठक में यह सहमति बनी कि माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुक्रम में मंदिर के पास 500 मीटर के दायरे में शासकीय भूमि पर स्थित सभी अवैध निर्माण हटाए जाएंगे एवम सिंहस्थ मेला क्षेत्र के अवैध निर्माण व अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है ।चर्चा के अंत में विश्व हिंदू परिषद ,बजरंग दल आदि के द्वारा महाकाल मंदिर विस्तारीकरण के संबंध में पूर्ण सहयोग करने के लिए सहमति प्रदान की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नाले पर अतिक्रमण से नमो नगर कॉलोनी और रेलवे स्टेशन रोड में जलभराव       |     शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाले  03 गिरफ्त में,घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त     |     पुस्तक दान महादान अभियान का शुभारंभ     |     अभिनेता व विधायक अनुज शर्मा को मिला एक्टिंग आइकॉन अवॉर्ड’     |     गायत्री शक्तिपीठ में न्यायाधीशों ने किया औषधीय पौधरोपण     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर शिवपुरी में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन       |     शांत , गंभीर , सशक्त और सतत् सक्रिय सांसद हैं हिमाद्री सिंह     |     तेज बारिश में डोला घाट की पुलिया की मिट्टी बही,यातायात हुआ बाधित     |     स्कूल की ‘मां की बगिया’ बनी पर्यावरण संरक्षण की पाठशाला, बच्चों ने तैयार किए 200 पौधे     |     पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा में छात्र परिषद चुनाव संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811