शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन
सुल्तानगंज पुलिस ने एक महिला के खेत से फेंसिंग खोड़े ( पत्थर ) चोरी होने के बाद कथित चोर के खेत से बरामद किए जाने के बाद भी रिपोर्ट नहीं लिखी गई।आहत , परेशान दलित महिला इंसाफ के लिए दर-दर भटक रही है।
ग्राम घोघरी की एक दलित किसान महिला श्रीमती सहोदरा बाई अठ्य पति तुलाराम अठ्या के द्वारा अपने खेत की मेड फेंसिंग के लिए बेगमगंज के पत्थर व्यापारी गुलाब रजक से 40 नग पत्थर के खोड़े (पत्थर ) खरीदे गए थे ओर लोडिंग ऑटो से ले जाकर अपने खेत पर रख दिए थे। जोकि वहां से गायब हो गए।

जिस पर तुलाराम अठ्या को ग्राम भैंसा निवासी अभयराम यादव पिता मजबूत सिंह यादव पर शंका हुई तो उन्होंने अपने स्तर पर इसकी खोजबीन किए जाने पर पता चला कि ग्राम भजिया में उनके रिश्तेदार शिवम राजा यादव पिता चंद्रभान सिंह यादव के खेत में उनके खोड़े पत्थर छुपा कर रखे हुए हैं।
तब उन्होंने इसकी सूचना सुल्तानगंज पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर सुल्तानगंज पुलिस ने वहां से पत्थर जब्त भी किए लेकिन राजनीतिक दबाव के चलते संबंधित चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की गई जबकि महिला किसान सहोदरा बाई ने सुल्तानगंज थाने के कई चक्कर लगाए । जब उनकी सुनवाई वहां नहीं हुई तो उन्होंने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़ित महिला किसान के समर्थन में किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व विधायक डॉ. सुनीलम द्वारा भी पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर निवेदन किया गया है कि कथित आरोपियों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त होने से थाना स्तर पर उन्हें बचाने का प्रयास हो रहा है।
थानाप्रभारी सुल्तानगंज को तत्काल संबंधित आरोपियों के खिलाफ पत्थर जब्त करके एफआईआर दर्ज करने के निर्देश देकर एक दलित महिला को न्याय दिया जाए। यदि किसी अधिकारी द्वारा एफआईआर दर्ज करने में जानबूझकर लापरवाही या बिलंब किया जा रहा है तो उसकी विभागीय जांच कर आवश्यक अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। अनुसूचित जाति की महिला फरियादी को निष्पक्ष न्याय एवं सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।