तेज गरज चमक के साथ तेज वर्षा के बीच तीन स्थानों पर गिरी आकाशकीय बिजली , कोई जनहानि नही , विद्युत उपकरण हुए खराब
शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन
अचानक तेज गरज चमक के साथ करीब 20 मिनिट तक आसमान में आधे घंटे तक बिजली की गर्जना ने लोगों को दहशत में डाल दिया। भयभीत लोग घरों एवं दुकानों में दुबक गए। इस बीच नगर में तीन स्थानों हनुमान बाग अंबिका पैथोलॉजी के पास मोबाइल टॉवर पर आकाशीय बिजली गिरने से टॉवर में लगी लाल लाइट चकनाचूर होकर बिखर गई और दो मशीनें जल गई जिससे 2 लाख की हानि होना बताया गया है।
वहीं टॉवर की जड़ में बिजली धसती हुई भूमि के अंदर समा गई , वो तो गनीमत रही वहां पर किसी मनुष्य के नहीं होने से अनहोनी टल गई। वहीं वर्षों से बंद पड़ी अजंता टॉकीज के ऊपर लगे ताड़ित चालक पर बिजली गिरी ओर भोपाल रोड़ पर चकला नाले के पास प्रकाश पटेल पैट्रोल पंप के पास भी गिरी। अभी तक कोई जनहानि की खबर नहीं मिली है लेकिन कई लोगों के एलईडी सहित कई उपकरण हुए खराब होने की बिजली विभाग को शिकायत मिली है।

तहसीलदार प्रमोद उइके का कहना है कि ऊपर वाले का करम है अभी तीनों स्थानों सहित तहसील में किसी प्रकार की जनहानि का समाचार नहीं है। सभी पटवारियों को अपने -अपने क्षेत्र की तत्काल रिपोर्ट देने के लिए निर्देशित किया गया है।
तहसीलदार प्रमोद उइके ने अपनी टीम के साथ चकला नाला , बर्री कला एवं सेमरी नदी के हफसीलि घाट सहित नगर के कई स्थानों का औचक निरीक्षण कर अचानक आई आपदा का अवलोकन किया ओर लगातार स्थिति का जायजा ले रहे है। उन्हें अभी तक किसी प्रकार की अनहोनी की खबर नही मिली है।
आकाशकीय बिजली की गड़गड़ाहट इतनी भयानक थी कि लोग घरों एवं दुकानों के अंदर दुबक गए थे। करीब आधा घण्टे तक बिजली के तांडव से महिलाएं एवं बच्चे सहम गए थे।
व्यस्तम सागर भोपाल में रोड मौसम बिगड़ते ही खाली हो गया और जो जहां था वो वहीं थम गया। बिजली की गरज -चमक के साथ ही बारिश का दौर एक घण्टे तक जारी रहा ।
नगर बेगमगंज में 20 से 25 टीवी फ्रिज जलने की शिकायत बिजली विभाग को मिली है। वही पत्रकार मनोज गुप्ता की बड़ी एलईडी टीवी जल गई। आज नगर में विभिन्न लोगों का लगभग 5 से 10 लाख का नुकसान होना बताया गया है।