Let’s travel together.

शिवपुरी के मंगलम योग केंद्र पहुंचे मप्र योग आयोग अध्यक्ष, बच्चों ने दिखाए आकर्षक आसन  

0 50

  – 2004 से संचालित शिवपुरी का पहला योग केंद्र, राज्य-राष्ट्रीय स्तर पर चमके खिलाड़ी  

– योग को हर घर और मोहल्ले तक पहुंचाना है: डॉ. राघवेंद्र शर्मा  

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले के मंगलम केंद्र में संचालित योग केंद्र में मध्य प्रदेश योग आयोग के अध्यक्ष डॉ. राघवेंद्र शर्मा पहुंचे। उन्होंने यहां प्रशिक्षण ले रहे बच्चों से मुलाकात की और योगासनों का प्रदर्शन देखा।

इस दौरान डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने योग खिलाड़ियों एवं बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आप जिस तरह से योग सीख रहे हैं, उसे अपने घरों के अलावा आसपास की कॉलोनी और मोहल्लों तक पहुंचाना है। इससे योग के प्रति लोगों का रुझान बढ़ेगा और योग के माध्यम से लोग स्वस्थ रह सकेंगे। उन्होंने कहा कि योग हर व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए बहुत आवश्यक है।

उन्होंने मध्य प्रदेश योग आयोग द्वारा आगामी दिनों में योग को बढ़ावा देने के लिए तैयार की गई कार्ययोजना की जानकारी भी दी। आयोग का उद्देश्य स्कूल, कॉलेज और मोहल्ला स्तर पर योग शिविर लगाकर अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़ना है।

कार्यक्रम में मंगलम के सचिव राजेंद्र मजेजी ने केंद्र की जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2004 से संचालित यह शिवपुरी का सबसे पहला योग केंद्र है। यहां के बच्चों ने योग सीखकर देश और प्रदेश में नौकरी हासिल की है। इस केंद्र के बच्चे राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपना नाम रोशन कर चुके हैं।

मंगलम के संचालकगण राजीव श्रीवास्तव, रंजीत गुप्ता , जिला योग केंद्र के प्रभारी रोहित आर्य, शिक्षा विभाग के खेल शिक्षक कपिल दुबे, मनोज गुप्ता, ट्रेनर मनीष राठौर सहित मंगलम डीआरसी के संजीव भार्गव, विकास शर्मा, विवेक काले, विकास जायसवाल और मुकेश ओझा मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने केंद्र के बच्चों के लिए अपनी ओर से योगा मैट एवं योग के सहायक उपकरण सामग्री देने की घोषणा की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दीवानगंज चौकी परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण     |     कंधों पर कांवड़, जुबां पर भोलेनाथ का नाम; उज्जैन महाकाल से विदिशा तक आस्था की पदयात्रा     |     पीएम श्री स्कूल की छात्राओं ने किया निजी कॉलेज का शैक्षणिक भ्रमण     |     भोपाल-विदिशा हाईवे-18 पर 2 फीट गहरा गड्ढा, हादसे के मुहाने पर वाहन चालक     |     बस किराया वृद्धि को लेकर छात्रों में आक्रोशएसडीएम के नाम से एसडीओपी को थाना प्रांगण में सौंपा ज्ञापन      |     समान नागरिक संहिता को लेकर जमीयत उलेमा कस्बा गढ़ी ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     आधुनिक भारत के निर्माता राजीव गांधी को कांग्रेसियों ने किया याद,82 वी जयंती जयंती पर किया नमन     |     वन महोत्सव के तहत विधायक ने किया वृक्षारोपण; विद्यार्थियों के साथ लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प     |     गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा का आयोजन     |     शिवपुरी विधायक ने 44 लाख के सड़क निर्माण कार्यों का किया भूमि पूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811