Let’s travel together.

तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को रौंदा पिता पुत्र की मौत पत्नी और पुत्र घायल

0 43

घटना इतनी हृदय विदारक कि मासूम बच्चे का सिर धड़ से हुआ अलग 

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन 

रायसेन जिले की बेगमगंज में रफ्तार का कहर फिर सामने आया जहां पूरन आदिवासी नामक युवक अपनी पत्नी संध्या और दो बच्चों के साथ बाइक से अपनी ससुराल ग्राम आलमपुर से अपने घर काला पाठा जा रहा था

की ग्राम बर्री पर शक्ति ट्रेवल्स की बस जो सागर से भोपाल जा रही थी ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे पूरन आदिवासी और उसके तीन-चार वर्ष के मासूम बच्चे राउत की दर्दनाक मौत हो गई बच्चे का सर धड़ से अलग हो गया जबकि पत्नी संध्या बाई 25 साल और उसका 5 साल का बेटा डब्बू घायल हो गए जिनका उपचार सिविल अस्पताल बेगमगंज में किया जा रहा है। सूचना पर डायल 112 और पुलिस मौके पर पहुंची जिन्होंने घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया और मृतकों के शव को मर्चुरी भवन और बस को जप्त करके थाने में खड़ा किया गया है।

आपको बता दें कि जब से रायसेन से राहतगढ़ तक के मार्ग के चौड़ीकरण का काम शुरू हुआ है तब से दर्जनों घटनाएं सामने आ चुकी हैं। जिसमें कई लोग काल के गाल में समा चुके हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नवा़गत एसडीएम ने किया आंगनबाडियों का औचक निरीक्षण     |     तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को रौंदा पिता पुत्र की मौत पत्नी और पुत्र घायल     |     व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस      |     तेज गरज चमक के साथ तेज वर्षा के बीच तीन स्थानों पर गिरी आकाशकीय बिजली , कोई जनहानि नही , विद्युत उपकरण हुए खराब     |     सुल्तानगंज पुलिस द्वारा चोरी की नही लिखी रिपोर्ट,इंसाफ के लिए भटक रही दलित महिला      |     सिलतरा को मिली पुलिस थाना की सौगात एसपी ने किया शुभारंभ     |     नकटी के पीड़ित परिवारों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक जारी रहेगा संघर्ष     |     शिवपुरी के मंगलम योग केंद्र पहुंचे मप्र योग आयोग अध्यक्ष, बच्चों ने दिखाए आकर्षक आसन       |     गौसेवा के साथ मनाया 78वां सीए दिवस, शिवपुरी में स्थापित होगा अत्याधुनिक सीए रीडिंग रूम     |     बारिश शुरू होते ही भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर फिर शुरू हुआ बेजुबान पशुओं की मौत का सिलसिला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811