डॉ. किरार के आकस्मिक निधन पर पूर्व CM शिवराजसिंह चौहान पूर्व कैबिनेट मंत्री द्वय एवं भाजपा जिला अध्यक्ष ने जताया शोक
रायसेन। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राकेश शर्मा एवं पूर्व मुख्यमंत्री व विदिशा लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी श्री शिवराज सिंह चौहान एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री रामपाल सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी और विधायक श्री सुरेंद्र पटवा ने पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. जयप्रकाश किरार जी के दु:खद निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राकेश शर्मा ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने एवं परिजनों को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
–हरि साहू जिला मीडिया प्रभारी रायसेन