Let’s travel together.

जहांगीरपुरी अतिक्रमण हटाओ अभियान :: जहांगीरपुरी अवैध निर्माण गिराए

0 149

दिल्ली में शोभा यात्रा के दौरान हुई हिंसा के बाद जहांगीरपुरी में अवैध कब्जों पर आज सुबह से ही दिल्ली एमसीडी का बुलडोजर चला. ये कार्रवाई तब भी जारी रही जब सुप्रीम कोर्ट ने यथास्थिति बनाए रखने के आदेश भी दे दिए. भारी पुलिस की तैनाती के बीच एमसीडी बुलडोजर के जरिए अवैध कब्जे को हटा रही है

दिल्ली एमसीडी ने बुधवार और गुरुवार को दो दिन अतिक्रमण हटाने के अभियान चलाने का फैसला किया था. बुधवार सुबह ही पूरे इलाके में भारी पुलिसबल तैनात कर दिया गया. इस बीच अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलाए जाने की खबर के बीच लोगों ने सुबह से ही अपना सामान उठाना शुरू कर दिया था


उल्लेखनीय है कि हनुमान जयंती पर हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद जहांगीरपुरी में अवैध कब्जों पर एमसीडी का बुलडोजर चल रहा है. भारी पुलिस की तैनाती के बीच एमसीडी बुलडोजर के जरिए अवैध कब्जे को हटा रही है. एमसीडी ने बुधवार और गुरुवार को दो दिवसीय अतिक्रमणहटाओं अभियान चलाने का फैसला किया गया।
जहांगीरपुरी में अतिक्रमण हटाने के लिए 7 जेसीबी मशीनें और एमसीडी का पर्याप्त स्टाफ भेजा गया। दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई से पहले इलाके में फ्लैग मार्च किया। उत्तर-पश्चिम दिल्ली की डीसीपी ने हालात का जायजा लिया, किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए हर तरफ चाक चौबंद व्यवस्था की गई । ऊंची बिल्डिगों पर पुलिस के जवानों को तैनात किया गया।


इस बीच जहांगीरपुरी अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने जहांगीरपुरी अवैध निर्माण गिराए जाने के मामले में यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया, लेकिन तब तक मौके पर मौजूद नॉर्थ एमसीडी के कमीश्नर ने कहा कि उन तक आदेश नहीं पहुंचा.
सुप्रीम कोर्ट ने जहांगीरपुरी इलाके में एमसीडी के अवैध कब्जे हटाने के अभियान को रोकने का आदेश दिया. मगर इस दौरान कुछ बुलडोजर तब भी अतिक्रमण हटाओ अभियान में लगे हुए थे. मस्जिद के पास का अवैध कब्जा बुलडोजर से हटाया जा रहा था. सुप्रीम कोर्ट के इलाके में यथास्थिति बनाए रखने के आदेश बाद कल सुनवाई करने का फैसला किया.जहांगीरपुरी में अवैध निर्माण को गिराते गिराते बुलडोज़र जब मंदिर के पास अवैध कब्जे पर कार्रवाई करने पहुंचा तो  स्थानीय लोग विरोध करने लगे. कुछ लोग कह रहे थे कि उनपर बुलडोजर चला दो लेकिन मंदिर को मत तोड़ो. सुरक्षाकर्मी मौके पर मौजूद रहे. इससे पहले मस्जिद के पास अवैध निर्माण को तोड़ा गया था।
साभार इंडिया टुडे

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिस का पैदल मार्च, घरों के बाहर CCTV लगाने की अपील     |     5 साल में बदली खेती की तस्वीर, सोयाबीन से धान की ओर बढ़े किसान, खेतों में लौटे सफेद बगुलों के झुंड     |     गाय को बचाने के प्रयास में हाईवे-18 पर पलटा एलजी फ्रिज से भरा मिनी ट्रक, बड़ा हादसा टला, ड्राइवर को मामूली सी चोट     |     एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कोड़ेनार बास्तानार के प्राचार्य लगातार चौथी बार “बेस्ट प्रिंसिपल अवार्ड” से सम्मानित     |     धरसींवा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन     |     गैरतगंज में 5 करोड़ से बनेगा 50 सीटर कन्या छात्रावास, छात्राओं को मिलेगी बेहतर आवासीय सुविधा     |     भाजपा की मासिक कामकाजी बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा, डिजिटल अभियान तेज करने के निर्देश     |     नरसिंह जमादारी बने राष्ट्रीय किसान मोर्चा के धार जिला उपाध्यक्ष, क्षेत्र में हर्ष     |     आषाढ़ी माता के दरबार में पानी के लिए पूजा: झमाझम बरसे बदरा, मुस्कुराए  किसान     |     सरकुला परियोजना में देरी पर पूर्व विधायक भारती ने मंत्री सिलावट को सौंपा ज्ञापन       |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811