नकटी मामले में कांग्रेस फैला रही झूठ- राकेश यादव
सुरेंद्र जैन धरसीवां
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे धरसींवा जनपद पंचायत क्षेत्र के नकटी गांव में चले बुलडोजर पर राजनीति थमने का नाम नहीं ले रही है इसी मामले को लेकर भाजपा मंडल धरसीवा ने मुख्यालय में रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया मंडल अध्यक्ष राकेश यादव ने आरोप लगाया कि नकटी मामले में कांग्रेस झूठ फैला रही है।
भारतीय जनता पार्टी धरसींवा मण्डल ने अपने पूर्व घोषित कार्यक्रमानुसार मुख्यालय में कांग्रेस के विरोध में रविवार को जोरदार प्रदर्शन किया ओर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए विश्राम गृह से मुख्य चौक तक रैली निकाली तत्पश्चात धरसींवा चौक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया
कार्यक्रम का नेतृत्व मण्डल अध्यक्ष राकेश यादव ने किया। उन्होंने कहा कि नकटी प्रकरण के बाद से कांग्रेस लगातार आमजन के बीच भ्रम और झूठ फैलाने का प्रयास कर रही है तथा विभिन्न स्थानों पर धरना-प्रदर्शन और घेराव कर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के ढाई वर्ष के शासनकाल में जनता के हित से जुड़े मुद्दों पर कोई ठोस कार्य नहीं हुआ।

नकटी मामले में झूठ फैला रही कांग्रेस
मंडल अध्यक्ष राकेश यादव ने कहा कि नकटी एवं सेरीखेड़ी से संबंधित कार्ययोजनाएं कांग्रेस शासनकाल में बनी थीं। सेरीखेड़ी में लगभग 149 गरीब परिवारों को बेघर कर वहां अधिकारियों के लिए कॉलोनी बसाई गई। उस समय विरोध करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को 15 दिनों तक जेल में रखा गया तथा प्रभावित परिवारों को न तो उचित मुआवजा दिया गया और न ही पुनर्वास की व्यवस्था की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि आज कांग्रेस उन्हीं मुद्दों पर घड़ियाली आंसू बहाकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है।
मण्डल अध्यक्ष ने बताया कि भाजपा धरसींवा मण्डल ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर नकटी गांव के प्रभावित परिवारों को पुनर्वास एवं आवास उपलब्ध कराने के निर्णय के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है। साथ ही आग्रह किया गया है कि प्रभावित परिवारों के प्रति और अधिक संवेदनशीलता दिखाते हुए उनका पुनर्वास उसी गांव में किया जाए, ताकि गरीब कल्याण एवं अंत्योदय की भावना को और अधिक मजबूती मिल सके।
उन्होंने कहा कि इस घटना से पार्टी की छवि प्रभावित हुई है तथा विपक्ष को राजनीतिक मुद्दा मिला है। इसलिए शासन से अपेक्षा है कि प्रभावित ग्रामीणों के हित में उदारतापूर्वक निर्णय लेते हुए उनका पुनर्वास उसी गांव में किया जाए। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल झूठ और अफवाह फैलाकर ग्रामीणों की भावनाओं का राजनीतिक उपयोग कर रहे हैं, जिसका भाजपा धरसींवा मण्डल खुलकर विरोध करता है।
कार्यक्रम में विशेष रूप से जनपद अध्यक्ष शकुंतला सेन, पुरुषोत्तम यादव, चुम्मन सिंह चौहान, संगीता साहू, मण्डल महामंत्री दिलीप साहू एवं नोहर वर्मा, उपाध्यक्ष उषा वर्मा, उपसरपंच ललित साहू, युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रमोद निषाद, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष यूनुस खान, जिला संयोजक हेमंत वर्मा, भूपेंद्र कसार, सुधीर दुबे, मोहन प्रजापति, मिथलेश वर्मा, विकास वर्मा, नवीन वर्मा, गोपाल अग्रवाल, फाजिल खान, विनय पांडेय, जितेंद्र पांडे, यशवंत वर्मा, निहाल वर्मा, बिका साहू, लीलेश्वरी वर्मा, सुजाता निर्मलकर, पितोष साहू, धनेश्वर भारती, लीलाराम वर्मा, संतोष साहू, जगमोहन धृतलहरे, रामेश्वर साहू, कोमल यदु, कृष्णा खूबी निषाद सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।