मनोज बैरागी सरदारपुर धार
राष्ट्रीय किसान मोर्चा के संगठन विस्तार के तहत सोनगढ़ (तहसील सरदारपुर) के सक्रिय और समर्पित किसान नेता नरसिंह जमादारी* को धार जिला उपाध्यक्ष के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय किसान मोर्चा के धार जिला अध्यक्ष ठा. मुकेशसिंह पटेल द्वारा की गई है।
संगठन के शीर्ष नेतृत्व, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सचिन जी सरोहा और प्रदेश अध्यक्ष चौधरी सुनील जी ढींगरा शामिल हैं, की सहमति और श्री जमादारी की किसानों के प्रति निष्ठा व समर्पण भावना को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नियुक्ति पत्र जारी करते हुए जिला अध्यक्ष ठा. मुकेशसिंह पटेल ने आशा व्यक्त की है कि जमादारी संगठन के प्रति अपना सर्वोच्च योगदान देंगे और किसानों के हित में निरंतर कार्य करते रहेंगे
नरसिंह जमादारी (पिता: रामकिशन जमादारी) की इस नियुक्ति पर सोनगढ़ सहित पूरे धार जिले के किसान भाइयों, शुभचिंतकों और मित्रों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।