Let’s travel together.

गाय को बचाने के प्रयास में हाईवे-18 पर पलटा एलजी फ्रिज से भरा मिनी ट्रक, बड़ा हादसा टला, ड्राइवर को मामूली सी चोट

0 74

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

भोपाल–विदिशा हाईवे-18 पर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। दीवानगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत कुलहड़िया गांव में हेमेंद्र तिवारी के घर के सामने गाय और सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में एलजी कंपनी के छोटे फ्रिज लेकर जा रहा टाटा मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर करीब पांच फीट गहरी खाई में पलट गया। हादसे में चालक को मामूली चोट आई, जबकि बड़ा नुकसान होने से बच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब 12 बजे टाटा मिनी ट्रक क्रमांक DL 1 LV 7455 भोपाल से सागर की ओर एलजी कंपनी के छोटे फ्रिज लेकर जा रहा था। जैसे ही वाहन कुलहड़िया गांव पहुंचा, सामने से एक अन्य वाहन और सड़क पर मौजूद गाय के कारण अचानक स्थिति बिगड़ गई। दोनों को बचाने के प्रयास में चालक नारायण सिंह लोधी (निवासी विदिशा) ने वाहन मोड़ा, जिससे मिनी ट्रक संतुलन खो बैठा और सड़क किनारे करीब पांच फीट गहरी खाई में पलट गया। वह तो गनी मत रही के पास ही लगे बिजली के ट्रांसफार्मर से ट्रक नहीं टकराया नहीं तो बड़ी दुर्घटना घटित हो जाती। जिस जगह ट्रक पलटा है उसी के पास एक फिट की दूरी पर बिजली का ट्रांसफार्मर लगा हुआ था। इसके बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर चालक को बाहर निकाला। चालक को केवल मामूली चोटें आईं और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

चालक नारायण सिंह लोधी ने बताया कि वह अक्सर इस मार्ग से गुजरते हैं, लेकिन हाईवे-18 की कम चौड़ाई और सड़क पर घूमने वाले मवेशियों के कारण हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। उनका कहना है कि कई स्थानों पर दो बड़े वाहनों का एक साथ निकलना भी मुश्किल हो जाता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बालमपुर घाटी, देहरी, दीवानगंज, बेरखेड़ी चौराहा, मुक्तापुर और कुलहड़िया जैसे स्थानों पर पहले भी कई ट्रक पलट चुके हैं। हाईवे-18 से प्रतिदिन लगभग 10 से 12 हजार वाहन गुजरते हैं। बारिश के मौसम में सड़क पर बैठे आवारा मवेशियों के कारण दुर्घटनाओं की आशंका और बढ़ जाती है। पिछले सप्ताह ही दीवानगंज के फैक्ट्री चौराहे पर एक तेज रफ्तार कंटेनर ने पांच गायों को कुचल दिया था, जिससे क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से हाईवे-18 पर आवारा मवेशियों की रोकथाम, सड़क चौड़ीकरण तथा दुर्घटना संभावित स्थलों पर सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |     यूपीआई पर एमडीआर लोगों की ‘भुगतान स्वतंत्रता’ का हरण तो नहीं? -अजय बोकिल     |     देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811