थाना प्रभारी बोले— कैमरे होंगे तो अपराधियों तक पहुंचना होगा। आसान, ग्रामीणों से किया संवाद
हाईवे 18 पर यातायात पुलिस ने की चेकिंग
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
नए सलामतपुर थाना प्रभारी श्याम राज सिंह के नेतृत्व में दीवानगंज पुलिस चौकी प्रभारी सुनील शर्मा, रामकिशोर ऊईके, परितोष , अमन मीणा सहित पुलिस टीम ने दीवानगंज पंचायत, पीछे वाली गली, गोसाई मोहल्ला आदि में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने बाजार और प्रमुख मार्गों पर लोगों से बातचीत कर कानून-व्यवस्था को लेकर फीडबैक लिया तथा सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
भ्रमण के दौरान थाना प्रभारी श्याम राज सिंह ने ग्रामीणों से अपने घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी चोरी, लूट या अन्य आपराधिक घटना की स्थिति में कैमरों की फुटेज पुलिस के लिए सबसे महत्वपूर्ण साक्ष्य साबित होती है, जिससे आरोपियों तक कम समय में पहुंचना संभव हो जाता है।
पुलिस अधिकारियों ने लोगों से यह भी कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि या वाहन की सूचना तुरंत पुलिस को दें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में लगातार गश्त और निगरानी जारी रहेगी, ताकि आम नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें।
इस पैदल भ्रमण में थाना प्रभारी श्याम राज सिंह, चौकी प्रभारी सुनील शर्मा, रामकिशोर ऊईके परितोष सहित समस्त पुलिस स्टाफ मौजूद रहा। पुलिस की इस पहल का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद जताई।
भोपाल विदिशा हाईवे 18 कर्क रेखा पर यातायात पुलिस द्वारा फोर व्हीलर,और टू व्हीलर सहित कई वाहनों की चेकिंग की। जिसमें नियम विरोध पाए गए वाहनों के चालान काटे गए। एक दिन पहले ही दीवानगंज पुलिस चौकी के सामने हाईवे 18 पर पुलिस द्वारा बसों की चेकिंग की गई थी जिसमें कई बसों के कागजात और अन्य कई खामियां मिलने पर चालानी कार्रवाई हुई थी।