Let’s travel together.

सरकुला परियोजना में देरी पर पूर्व विधायक भारती ने मंत्री सिलावट को सौंपा ज्ञापन  

0 27

 – आधी भी पूरी नहीं हुई परियोजना, भूमि अधिग्रहण नहीं होने का आरोप  

– शीघ्र गुणवत्तापूर्ण काम पूरा कर किसानों को सिंचाई सुविधा देने की मांग

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

पोहरी विधानसभा क्षेत्र की महत्वाकांक्षी सरकुला मध्यम सिंचाई परियोजना को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण कराए जाने की मांग को लेकर पूर्व विधायक एवं पूर्व राज्य मंत्री दर्जा प्रहलाद भारती ने मंगलवार को भोपाल में जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट से सौजन्य भेंट कर ज्ञापन सौंपा।

श्री भारती ने पत्र में उल्लेख किया कि पोहरी, जिला शिवपुरी में सरकुला मध्यम सिंचाई परियोजना की स्वीकृति 04.10.2018 को प्रदान की गई थी। कार्य पूर्ण करने की समयावधि 42 माह निर्धारित थी जो 27.02.2025 तक थी। वन भूमि एवं पर्यावरण की स्वीकृति में विलंब के कारण कार्य 23.10.2020 से प्रारंभ हुआ और परियोजना के सम्पूर्ण कार्य की अंतिम तिथि 21.08.2026 तय की गई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि आज दिनांक तक परियोजना का आधा काम भी नहीं हो पाया है। डूब क्षेत्र की जमीन का अधिग्रहण भी नहीं किया गया है। निर्माण एजेंसी द्वारा अनियमितता एवं घोर लापरवाही बरती जा रही है, जिससे परियोजना की प्रगति बाधित हो रही है।

पूर्व विधायक ने मंत्री श्री सिलावट से आग्रह किया कि वर्षा काल में फील्ड में काम नहीं हो पाने तक भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूर्ण की जाए। साथ ही परियोजना को पूर्ण गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण कराया जाए, जिससे क्षेत्र के किसानों को अपने खेतों में सिंचाई की सुविधा मिल सके।

मंत्री श्री तुलसी सिलावट ने ज्ञापन का गंभीरता से अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निर्देश जारी करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि परियोजना की मॉनिटरिंग की जाएगी और कार्य में तेजी लाई जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811