Let’s travel together.

जेपी नड्डा की फॉर्च्यूनर वाराणसी से बरामद, दो गिरफ्तार; 18 मार्च को दिल्ली से हुई थी चोरी

0 115

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की चोरी हुई कार 15 दिन के अंदर पुलिस ने बरामद कर ली है. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है. जेपी नड्डा की हरियाणा नंबर की फॉर्च्यूनर कार को यूपी के वाराणसी से बरामद किया गया है. चोरी करने के बाद इन 15 दिनों में कार को 9 शहरों में ले जाया गया. कार पर सांसद का स्टीकर लगा हुआ था, ऐसे में दुरुपयोग होने का अंदेशा था.

पुलिस ने इस मामले में बड़कल के शाहिद और शिवांश त्रिपाठी को गिरफ्तार किया है. आरोपी अपने कई साथियों के साथ क्रेटा कार से कार को चुराकर ले गए थे. शाहिद ने फरीदाबाद में पत्नी व बच्चों को बैठा लिया, ताकि पुलिस पकड़ न सके. बड़कल में इन्होंने नंबर प्लेट बदल ली थी. आरोपियों को यूपी ले जाते हुए पता लग गया था कि ये भाजपा अध्यक्ष की कार है.

18 मार्च को दिल्ली से चोरी हुई थी कार

जेपी नड्डा की कार रविदास मार्ग, अरोड़ा प्रॉपर्टी के सामने, गोविंदपुरी इलाके से 18-19 की रात चोरी हुई थी. उनका चालक जोगिंदर सिंह कार को अपने घर ले गया था. आरोपी शाहिद दिल्ली के मैदानगढ़ी थाने का घोषित बदमाश है. इसके खिलाफ 60 से ज्यादा मामले दर्ज हैं. इसकी बेटी सना और दामाद फारूक को कार चुराने में सहायता करने के आरोप में बरेली पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस इसके परिवार व रिश्तेदारों की तलाश कर रही है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एसकेएस इस्पात में हादसा श्रमिक की दर्दनाक मौत     |     नहीं थम रहे औद्योगिक हादसे अब एसकेएस में श्रमिक की हुई मौत,बुढ़ापे का इकलौता सहारा भी छिना     |     51 कलश के साथ निकली भव्य कलश यात्रा, 7 दिन तक श्री राम महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा का होगा आयोजन     |     मौसम का मिजाज बदला: तेज हवाओं संग बूंदाबांदी, फिर निकली तेज धूप     |     नरखेड़ा बना आस्था और विकास का केंद्र, प्राचीन मंदिरों में उमड़ती श्रद्धा, सुविधाओं में भी तेजी से सुधार     |     पुलिस चौकी एवं कर्क रेखा के पास यातायात पुलिस द्वारा की वाहनों की सघन चेकिंग     |      ऐसे हुआ किसानों का कल्याणएंबुलेंस और अपंजीकृत वाहनों से लाए गए किसान     |     उमा भारती के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर     |     यादव परिवार की अनोखी मिसाल ,पिता का मृत्यु भोज,गौवंश को कराया     |     घरेलू विवाद में पत्नी की सिर कुचलकर की हत्या , बच्चे को लावारिस जंगल में छोड़ा ,पुलिस ने बच्चा सकुशल बरामद किया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811