शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन
ग्राम डिमरोली में आज एक अनोखी ओर आदर्श मिसाल देखने को मिली। जिसकी सभी ओर प्रशंसा की जा रही है।
गांव के पूर्व सरपंच संतोष यादव के बड़े भाई एवं राहुल यादव के पिता स्वर्गीय लखन लाल यादव के निधन पर परिवार ने मृत्युभोज के दिन इंसानों को भोज नहीं कराया बल्कि उनके स्थान पर गौ भोज रखा गया और सैकड़ों पशुओं को भोज कराया ।
इस अवसर पर स्व.लखन लाल यादव को मौजूद लोगों , जनप्रतिनिधियों एवं रिश्तेदारों द्वारा श्रृद्धाजंलि सभा में मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस पुनीत काम की नगर सहित तहसील भर से आए वरिष्ठजनों , जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों द्वारा इस पहल की सराहना की और मृत्युभोज जैसी कुप्रथा को बंद करने पहल करते हुए ,जिस पर सर्व समाज द्वारा परिवार का हार फूल मालाओं से सम्मान किया।