मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
दीवानगंज क्षेत्र और आसपास के ग्रामीण इलाकों में दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ले ली। तेज हवाओं के साथ करीब एक घंटे तक हल्की बूंदाबांदी होती रही, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली और वातावरण में ठंडक घुल गई। हवा इतनी तेज थी कि चारों तरफ धूल का बवंडर दिखाई देने लगा। कुछ देर तक तो पास का व्यक्ति भी दिखाई नहीं दिया इसके कुछ देर बाद ही बूंदाबांदी प्रारंभ हो गई।
बारिश और हवाओं के चलते कुछ समय के लिए मौसम सुहावना बना रहा, वहीं किसानों और ग्रामीणों ने भी राहत की सांस ली। हालांकि यह राहत ज्यादा देर टिक नहीं पाई। करीब एक घंटे बाद ही बादल छंट गए और तेज धूप निकल आई, जिससे फिर से गर्मी का असर महसूस होने लगा।

मुख्य बिंदु:
दोपहर बाद अचानक बदला मौसम
तेज हवाओं के साथ लगभग 1 घंटे तक बूंदाबांदी
गर्मी से मिली अस्थायी राहत
एक घंटे बाद फिर निकली तेज धूप
स्थानीय लोगों के अनुसार, इस तरह के बदलते मौसम से जहां एक ओर गर्मी से राहत मिलती है, वहीं दूसरी ओर फसलों पर भी इसका मिला-जुला असर पड़ सकता है। मौसम के इस उतार-चढ़ाव ने दिनभर लोगों को हैरान किया।