Let’s travel together.

नरखेड़ा बना आस्था और विकास का केंद्र, प्राचीन मंदिरों में उमड़ती श्रद्धा, सुविधाओं में भी तेजी से सुधार

0 65

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाला ग्राम नरखेड़ा इन दिनों धार्मिक आस्था और विकास कार्यों के चलते चर्चा का विषय बना हुआ है। गांव में स्थित बद्री धाम हनुमान मंदिर पर शरद पूर्णिमा और हनुमान जयंती के अवसर पर हर वर्ष भव्य भंडारे का आयोजन किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं।

वहीं नरखेड़ा पंचायत के ग्राम कुलहड़िया में स्थित करीब 50 साल पुराने रेंज वाले हनुमान मंदिर की विशेष पहचान है। पंडित सोमनाथ शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 18 वर्षों से लगातार अखंड घी की ज्योत जला रहे हैं। आने वाले समय में मंदिर जीर्णोद्धार किया जाएगा। क्षेत्रीय लोगों की मान्यता है कि इस मंदिर में सच्चे मन से मांगी गई हर मनोकामना पूर्ण होती है। यही कारण है कि हर मंगलवार और शनिवार को यहां भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है।

हालांकि, गर्मी के मौसम में मंदिर परिसर में पानी की समस्या सामने आती है, जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी होती है। मंदिर के पास ही एक पशुओं के पानी पीने के लिए टंकी बना रखी है जिसमें साल भर पशु पानी पीते हैं।

 

गांव के हाईवे 18 पर कुछ वर्ष पूर्व दुर्गा जी और शिव जी के मंदिर का निर्माण भी किया गया है, जिससे धार्मिक गतिविधियों को और बल मिला है। इसके आगे धोलाघाट हनुमान मंदिर का निर्माण कार्य जारी है। इस मंदिर पर हर साल जनवरी माह में श्रीमद्भागवत कथा और रामचरितमानस का आयोजन किया जाता है, जिसमें विशाल मेले का रूप देखने को मिलता है।

नरखेड़ा पंचायत के सरपंच रामदयाल लोधी ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ दिन पहले ही क्षेत्रीय विधायक निधि 4 की लागत से बिजली का टावर बनाकर लाइट लगाई गई है। धोलाघाट हनुमान मंदिर पर और भी कई कार्य किए जाएंगे। रेंज वाले हनुमान मंदिर और धोलाघाट हनुमान मंदिर पर आसपास के 50 से अधिक गांवों से ग्रामीण यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करते हैं।

अगर विकास कार्यों की बात करें तो पंचायत द्वारा कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। नरखेड़ा से खेड़ा तक आरसीसी रोड का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है, साथ ही सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य भी शुरू हो चुका है। गांव में पानी की टंकी बनकर तैयार हो चुकी है और अब घर-घर नल के माध्यम से पानी पहुंचाया जा रहा है। धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक आयोजन और तेजी से हो रहे विकास कार्यों के चलते नरखेड़ा गांव अब क्षेत्र में एक नई पहचान बना रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिले में 28 जून से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान     |     विधायक देवेंद्र जैन की आत्मीयता: शिवपुरी मेले में वात्सल्य गृह के बच्चों संग साझा की खुशियां     |     शिवपुरी-पोहरी ओवरब्रिज का काम सुस्त, दो साल बाद भी अधूरा; जनता हलकान       |     शिवपुरी में दुस्साहस: अवैध उत्खनन रोकने गई राजस्व टीम को दी गोली मारने की धमकी       |     सेवा दिवस के रूप में मना उमाशंकर गुप्ता का जन्मदिवस, वैश्य महासम्मेलन ने की सेवा     |     लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय: कोरबा प्रेस क्लब में विधायक अनुज शर्मा ने साझा कीं आपातकाल की भयावह यादें     |     35 से 40 गांवों की सेहत भगवान भरोसे, दीवानगंज अस्पताल में एक डॉक्टर पर पूरा सिस्टम, मरीज इलाज के लिए भटकने को मजबूर     |     जून खत्म होने को, बारिश का इंतजार: दीवानगंज के किसान चिंतित, धान रोपाई अटकी     |     बालमपुर घाटी में बड़ा हादसा टला, चलते-चलते धुआं छोड़ने लगी क्रेन मशीन, कुलहड़िया मोड़ पर बाइक सवार खेत में गिरा     |     नशा मुक्ति रथ ने गांव-गांव पहुंचकर दिया जागरूकता का संदेश, ग्रामीणों को दिलाई नशा छोड़ने की शपथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811