Let’s travel together.

ये चुनाव नहीं, 2 परिवारों के बीच युद्ध है… तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी ने बताया पीएम मोदी के परिवार में कौन-कौन?

0 66

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा है कि ये चुनाव गांधी परिवार और मोदी परिवार के बीच का युद्ध है. देखना होगा कि यह युद्ध कौन जीतता है? शनिवार को रंगारेड्डी में ‘जनजात्रा सभा’ ​​के दौरान कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी करते हुए रेड्डी ने कहा कि कांग्रेस एक परिवार है. मैं राहुल गांधी को बताना चाहता हूं कि आगामी चुनाव, चुनाव नहीं बल्कि दो परिवारों के बीच का युद्ध है.

सीएम रेड्डी ने कहा कि इन दो परिवारों में एक परिवार है पीएम मोदी का और दूसरा परिवार है गांधी का. मोदी के परिवार में EVM, ED, CBI, और इनकम टैक्स है. वहीं, हमारे परिवार में शहीद हुए इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, पीएम की कुर्सी कुर्बान करने वाली सोनिया गांधी देश के लिए अपनी जान देने वाले राहुल और प्रियंका गांधी हैं. लाखों कांग्रेस कार्यकर्ता हमारा परिवार है.

तेलंगाना की सभी सीटों पर चौथे चरण में वोटिंग

तेलंगाना सीएम ने कहा कि हम देखेंगे कि इस चुनाव में पीएम मोदी का परिवार जीतता है या हमारा परिवार. हम पीएम मोदी के परिवार के खिलाफ लड़ेंगे. हम ईवीएम, ईडी, सीबीआई के खिलाफ लड़ेंगे. जरूरत पड़ने पर हम इस लड़ाई में खुद को बलिदान कर देंगे. बता दें कि तेलंगाना में लोकसभा की 17 सीटें हैं. यहां की सभी सीटों पर एक ही चरण में 13 मई को वोटिंग होगी.

2019 में BJP को मिली थीं 4 सीटें

पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी को चार सीटें मिली थीं. वहीं, कांग्रेस ने तीन सीटें जीती थीं. टीआरएस को सबसे ज्यादा 9 सीटें मिली थीं. वहीं ओवैसी को एक सीट मिली थी.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सम्मेद शिखरजी की पवित्रता के लिए प्रशासन और समाज मिलकर बनाएंगे ठोस कार्ययोजना : मुनि श्री प्रमाण सागर     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर       |     भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रव्यापी आव्हान पर सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी पेंशनर महासंघ  प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर  को सौंपा     |     टांडाखेड़ा से बाबा रामदेवरा के लिए 1200 किमी की पैदल यात्रा रवाना     |     दसाई बस स्टैंड पर शौचालय निर्माण की मांग     |     कांग्रेस में अनुशासनहीनता की कार्रवाई पर बनी विवाद की स्थिति, जिला अध्यक्ष के लेटर पैड पर नोटिस से उठे सवाल     |     ‘दिमागी नक्सल’ नरेटिव बदलने की नई सियासी फिरकी तो नहीं? -अजय बोकिल      |     सियावस हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष बने सचिन नेमा, निर्विरोध निर्वाचन के बाद निकला विजय जुलूस     |     सांदीपनि विद्यालय में नए भवन का निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा, निर्माण में देरी से नाराज छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में किया धरना-प्रदर्शन     |     अभिभाषक संघ चुनाव:नामांकन के आखिरी दिन अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,सचिव, सहसचिव, सहित अन्य उम्मीदवारों ने नामांकन फार्म जमा किए     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811