Let’s travel together.

उमा भारती के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर

0 63

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन 

नगर के सिविल अस्पताल में आज पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के जन्मदिवस के अवसर पर उमा भारती फैंस क्लब द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान कर समाज सेवा का संदेश दिया।

शिविर के संयोजक सत्यम सिंह लोधी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। आयोजन में जनपद सदस्य श्रीमती साधना यशवंत लोधी की विशेष भूमिका रही, जिन्होंने व्यवस्थाओं का जिम्मा संभालते हुए लोगों को प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान एसडीएम सौरभ मिश्रा भी सिविल अस्पताल पहुंचे और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने युवाओं की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और इससे जरूरतमंदों को जीवनदान मिलता है।

वहीं बीएमओ डॉ. नितिन सिंह तोमर की उपस्थिति में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पूरे शिविर को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किया।

इस अवसर पर डॉ. राकेश भार्गव, डॉ. जितेंद्र तोमर सहित अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे। सभी ने लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक लोगों को आगे आने के लिए प्रेरित किया।

शिविर में रक्तदान करने वाले युवाओं एवं अन्य प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा उनके इस सराहनीय कार्य के लिए उत्साहवर्धन किया गया। आयोजन के दौरान पूरे अस्पताल परिसर में सेवा और सहयोग का माहौल देखने को मिला।

आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन आगे भी जारी रहेंगे ।जिससे समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़े और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811