Let’s travel together.

बिगड़ैल बेटे से परेशान BJP विधायक पहुंचा थाने, हवालात में दी थर्ड डिग्री, SP से बोले- बेटे पर सख्त कार्रवाई करें

0 83

ग्वालियर: भाजपा विधायक प्रीतम लोधी अपने बेटे से इतने परेशान हो गए हैं कि उन्होंने खुद उसे हवालात में बंद करवा दिया है। जी हां बेहद हैरान कर देने वाला यह मामला पिछोर से है जहां भाजपा विधायक के लिए उनका अपना बेटा सिर दर्द बन गया और उन्होंने उसे थाने ले जाकर हवालात में बंद करवा दिया। पिता की शिकायत पर थाना पुरानी छावनी पुलिस ने उनके बेटे को गिरफ्तार किया है।

पिछोर विधायक प्रीतम लोधी ने बताया कि उनके नशेड़ी बेटे दिनेश लोधी का आए दिन आतंक बढ़ रहा है। विधायक ने TI, SP से कहा अपराध रोकने के लिए मेरे बेटे पर सख्त कार्रवाई की जाए। विधायक प्रीतम लोधी ने कहा कि अपराधी की कोई जात नहीं होती, अपराधी का कोई रिश्ता नहीं होता, अपराधी अपराधी होता है, मेरे लड़के ने अपराध किया है मैंने स्वयं पुलिस के हवाले उसे किया है।

भाजपा विधायक ने कहा कि मैंने खुद अपने बेटे को थाने में पुलिस को सौंपा है। उन्होंने बताया कि अपने बेटे दिनेश को थाने में पुलिस के साथ मैंने भी बेटे को थर्ड डिग्री दी। मैं अपराध के विरोध में हूं और हमेशा रहूंगा, पुलिस को पता है मैंने अपराधी का साथ दिया या फरियादी का। बता दें कि भाजपा विधायक के बेटे दिनेश लोधी नशे का आदी है और आए दिन आपराधिक वारदातों में शामिल रहा है। थाना पुरानी छावनी सहित कुछ अन्य थानों में भी दिनेश के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं।

ताजा मामले में जलालपुर गांव में प्रीतम लोधी के ही पड़ोसी रविंद्र सिंह यादव ने पुरानी छावनी थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि रविवार 31 दिसंबर की रात को 10 बजे दिनेश लोधी ने स्कॉर्पियो से उसे और उसके भतीजे को कुचलने की कोशिश की। हालांकि, वे वाहन की चपेट में आने से बच गए। लेकिन उनके घर के बाहर खड़ी एक्टिवा चपेट में आ गई। इसके बाद दिनेश लोधी मौके से स्कॉर्पियो लेकर भाग गया। यह पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गई। मामले में पुरानी छावनी थाना पुलिस ने दिनेश लोधी के खिलाफ हत्या के प्रयास में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिलेभर में उत्साह के साथ मना देव उठनी ग्यारस का त्यौहार, देर रात तक आसमान में गूंजती रही आतिशबाजी     |     आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के सम्मान में जारी होगा डाक टिकट     |     सिलतरा पुलिस की कार्रवाई दो आरोपी गिरफ्तार     |     सीहोर के निजी अस्पताल में परिजन की मौत के बाद हंगामा, सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन     |     30 वर्षों से आस्था और परंपरा की अलख जगा रहीं 80 महिलाएं     |     साँची में 28 और 29 नवम्बर को ‘महाबोधि महोत्सव’, बौद्ध दर्शन, कला, संगीत और साहित्य का होगा अनूठा संगम     |     रायसेन में मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत 108 जोड़ों का विवाह एवं निकाह सम्पन्न     |     NH – 45 भोपाल- जबलपुर का जर्जर सर्विस रोड जिम्मेदार बेपरवाह रायसेन     |     चंद्रपुरा में मंदिर निर्माण के लिए विधायक निधि से एक लाख रुपए स्वीकृत,डेढ़ किमी ग्लेबल सड़क भी बनेगी     |     26 वर्षीय अविवाहित युवती फांसी पर लटकी मिली     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811