Let’s travel together.

अंजना यादव ने  6119 मी ऊंची लाबुचे पिक पर सफलता पूर्वक फिर आया तिरंगा

0 57

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

दीवानगंज सेमरी गांव की बेटी अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही अंजना यादव ने 21 अप्रैल 2026 को सुबह 8:15 बजे 6,119 मीटर ऊँची लाबुचे पीक को सफलतापूर्वक फतह कर एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि अपने नाम दर्ज की।

भारत से 3 अप्रैल 2026 को काठमांडू के लिए रवाना होकर उन्होंने इस दो माह के अभियान की शुरुआत की। काठमांडू से लुकला और नामचे बाजार होते हुए शुरू हुए इस अभियान में उन्होंने कठिन परिस्थितियोंभीषण ठंड, बर्फबारी और तेज हवाओं का साहसपूर्वक सामना किया। अंतिम चढ़ाई के दौरान रात लगभग 1 बजे समिट पुश शुरू कर उन्होंने अपने दृढ़ संकल्प से शिखर तक पहुँचकर सफलता हासिल की।

इस अभियान में 8के कंपनी का विशेष सहयोग रहा और उनके गाइड अत्यंत अनुभवी रहे, जिन्होंने हर कदम पर अंजना का मार्गदर्शन किया और मुश्किल हालात में उन्हें लगातार प्रेरित किया। अंजना ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपनी टीम, गाइड और सहयोगी संस्था को देते हुए सभी का हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया।

अंजना ने अपने पति तथा अपने माता-पिता के निरंतर सहयोग और विश्वास के लिए भी आभार जताया, जिनके समर्थन से वह इस मुकाम तक पहुँच पाईं।

अब अंजना यादव का अगला लक्ष्य विश्व की सबसे ऊँची चोटी माउंट एवरेस्ट को फतह करना है, जहाँ वह भारत का तिरंगा शान से लहराने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

अभी तक अंजना यादव ने माउंट फेंडरसिप पीक 17346 फीट, माउंट यू नाम पीक 20000 फीट, माउंट रेनोक पीक 16023 फीट, माउंट एवरेस्ट बेस कैम्प 17598 फीट, माउंट कालापट्टर पीक 18192 फीट, माउंट गोकू पीक 17929 फीट, माउंट पतासु पीक 13800 फीट के साथ ही 19 किलो मीटर गंगा राफ्टिंग ऋषिकेश, ऑल ओवर गेम्स में 17 नेशनल खेल चुकी हैं। कबड्डी खो.खो, ताइक्वांडो विसबॉल आदि में बेहतर प्रदर्शन किया है। अंजना यादव ने माउंट ट्रेनिंग बेसिक बीएमसी कोर्स हिमालयन इंस्टीट्यूट से किया है, जिसके भारत में तीन ही संस्थान हैं। दुनिया का सबसे ऊंचा महाद्वीप माउंट एवरेस्ट है, उसके बेस कैंप पर भी तिरंगा फहराया है। कुछ दिन पहले ही अंजना यादव और उनके टीम ने 4600 किलोमीटर की साइकिल यात्रा भी पूरी की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सरकारी दावे फेल: तीन दिन से बंद पड़ी खरीदी, सूनी मंडी में किसान बेहाल     |     11 मई को होगा कॉलेज चलो प्रवेश मेला का आयोजन     |     मंडीदीप पुलिस की बड़ी सफलता: 24 घंटे के भीतर युवती हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार      |     भाजपा की कामकाजी बैठकों में भाजपा जिला अध्यक्ष   ने संगठन की मजबूती पर दिया कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन     |     स्टेशन से स्तूप रोड अतिक्रमण की चपेट में,स्तूप प्रभारी ने जताई आपत्ति     |     प्राचीन देवस्थान के समीप शराब दुकान का विरोध, ग्राम नूरगंज में धरने पर बैठे ग्रामीण     |     मंडीदीप थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती की निर्मम हत्या, आरोपी फरार     |     पीएम आवास कि मिली चाबी तो खिल उठे चेहरे     |     जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, प्रगणकों को वितरित किए गए नजरी नक्शे और बैग किट     |     नेशनल क्वालिटी चेक असेसमेंट में क्वालिफाइड होने पर उप स्वास्थ्य केंद्रकर्मचारियों को मिली प्रोत्साहन राशि     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811