सुरेंद्र जैन धरसीवां रायपुर
औद्योगिक इकाइयों में हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं इसी कड़ी में अब सिलतरा की एसकेएस इस्पात में हादसे का एक मामला सामने आया है जिसमें सुरक्षा उपकरणों की अनदेखी ने एक श्रमिक की जान ले ली.इस दर्दनाक हादसे में मृत पुष्पेंद्र साहू अपने मातापिता की इकलौती सन्तान था गई.मृतक पुष्पेंद्र कुमार साहू पिता गणेश राम साहू उम्र 25 साल ग्राम कतनई अकलतरा जांजगीर चाम्पा का निवासी था.घटना से आक्रोशित क्रांति सेना के सैनानियों ने देर रात तक फेक्ट्री के सामने धरना प्रदर्शन किया मृतक कम्पनी में रोलिंग मिल 1 में हेल्पर का काम करता था काम दौरान पट्टा में उसका कान फंस गया ओर खींचता चला गया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई
.ज्ञात रहे कि सुरक्षा उपकरणों की अनदेखी के चलते उद्योगों में आए दिन हादसों में किसी न किसी श्रमिक को अपनी जान गंवानी पड़ रही है