Let’s travel together.

क्रॉस वोटिंग नहीं, कांग्रेस के बागी विधायकों के खिलाफ एक्शन की ये है वजह

0 81

हिमाचल प्रदेश में हुए राज्यसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पक्ष में वोट करने वाले कांग्रेस के 6 विधायकों के खिलाफ एक्शन हुआ है. विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने इन विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया है. जिन विधायकों के खिलाफ कार्रवाई हुई उनके नाम सुधीर शर्मा, राजिंदर राणा, लखनपाल, देवेंद्र भुट्टो, चैतन्य शर्मा और रवि ठाकुर है. हालांकि इन विधायकों के खिलाफ कार्रवाई क्रॉस वोटिंग के कारण नहीं हुई है. विधानसभा अध्यक्ष के मुताबिक, विधायक दल बदल कानून के तहत दोषी पाए गए हैं.

उन्होंने कहा, राज्यसभा चुनाव व्हिप के मुताबिक, क्रॉस वोटिंग नहीं होनी चाहिए थी, लेकिन वो व्हिप मेरे फैसले का पार्ट नहीं है. मैंने फैसले में उसे अनइथिकल करार दिया है. उसपर फैसला सुप्रीम कोर्ट ले सकता है. विधानसभा अध्यक्ष ने आगे कहा कि चुनी गई सरकार के तहत उन विधायकों का आचरण नहीं था. आया राम गया राम की राजनीति नहीं होनी चाहिए. राज्यसभा चुनाव की व्हिप इस फैसले का पार्ट नहीं है. बजट सत्र के व्हिप के आधार पर फैसला लिया गया है.

उन्होंने कहा, सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के पिछले फैसलों को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया गया है. मैंने 30 पन्नों में फैसला तैयार किया. दोनों पक्षों को सुना गया. दल बदल कानून के तहत ये मामला आता है या नहीं, ये मुझे बहस के हिसाब से तय करना था. कार्रवाई पर निलंबित विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि हम फैसले को अदालत में चुनौती देंगे. हम डर कर राजनीति नहीं करते. प्रदेश हित में सरकार का जाना तय है. सरकार अल्पमत में है.

विधायकों ने की थी क्रॉस वोटिंग

हिमाचल प्रदेश में हुए राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी को हार का सामना करना पड़ा था. विधानसभा में 68 सीटें हैं. कांग्रेस के 40 विधायक हैं. इसमें से 6 विधायकों ने बागी तेवर अपनाते हुए बीजेपी के उम्मीदवार हर्ष महाजन के पक्ष में वोट डाला. हर्ष महाजन को 3 निर्दलीय विधायकों का भी साथ मिला. चुनाव के बाद कांग्रेस के बागी विधायक हरियाणा के पंचकूला के एक होटल में ठहरे थे.

विधायकों के बागी होने के बाद कांग्रेस सरकार पर संकट आया था. मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी इस्तीफा दे दिया था. हालांकि बाद में उन्होंने अपना इस्तीफा वापस ले लिया. वह पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के बेटे हैं और PWD मंंत्री हैं.

बीजेपी के 15 विधायक भी हैं निलंबित

एक ओर जहां इन 6 विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया गया है, वहीं बीजेपी के 15 विधायकों को भी निलंबित कर दिया गया. इन विधायकों के खिलाफ कार्रवाई बुधवार को हुई. इसमें बीजेपी नेता और पूर्व सीएम जयराम ठाकुर भी हैं. इन निलंबित विधायकों ने शुरू में सदन से जाने से इनकार कर दिया था और उनके इस कदम का परोक्ष तौर पर विधानसभा में सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के बजट को ध्वनि मत से पारित करने से रोकने के प्रयास के तौर पर देखा गया. बीजेपी बजट पर मत विभाजन चाहती थी क्योंकि पार्टी को लगा कि इससे यह बात सामने आ जाएगी कि कांग्रेस ने राज्य विधानसभा में अपना बहुमत खो दिया है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

श्रीराम लला प्रतिष्ठा एवं हनुमत पुनः प्रतिष्ठा     |     साइबर अपराधों पर रोक के लिए पुलिस का बड़ा जागरूकता अभियान शुरू     |     शिक्षा विभाग के मौन समर्थन से निजी स्कूल खुलेआम बेंच रहे ड्रेस किताब कॉपियां     |     बारिश से पहले खतरे की घंटी,  गली में मौत बनकर खड़ा जर्जर कच्चा मकान     |     6 साल में भी नहीं बना रेलवे स्टेशन का फुट ओवरब्रिज, रोज जान जोखिम में डालकर पटरी पार कर रहे ग्रामीण, विद्यार्थी      |     शिवपुरी में फर्जी BPL कार्ड से दो आवास हड़पने का आरोप, कलेक्टर से शिकायत       |     मिनीगोल्फ नेशनल चैंपियनशिप 2026-27 का आयोजन 25 से 30 जून तक नवा रायपुर में     |     इंदौर की ग्राम पंचायत काली बिल्लोद में कचरे से बन रहा फर्नीचर, केंद्रीय संयुक्त सचिव ने किया निरीक्षण     |     7 साल के जक्ष ने रचा इतिहास, बने शिवपुरी के सबसे कम उम्र राज्य स्तरीय बैडमिंटन खिलाड़ी     |     राज्य सरकार की गांवों को आत्मनिर्भर एवं स्वच्छ बनाने वाली कल्याणकारी योजनाओं पर दाग लगाते ग्राम पंचायत चोटियां बालोद के सरपंच सचिव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811