Let’s travel together.

शिक्षा विभाग के मौन समर्थन से निजी स्कूल खुलेआम बेंच रहे ड्रेस किताब कॉपियां

0 100

हर साल धंधा चलाने रंग में कर रहे बदलाव

  सुरेंद्र जैन धरसीवा

धरसीवा क्षेत्र के सांकरा धनेली सिलतरा मुख्यालय धरसीवा सहित पूरे क्षेत्र में निजी स्कूल शिक्षा विभाग के मौन समर्थन से खुलेआम स्कूल से ही ड्रेस किताब कॉपियां मनमाने रेट पर बेच रहे हैं इतना ही नहीं हर साल अपना लाखों का अवैध कारोबार चलाने कुछ न कुछ ड्रेस के कलर में बदलाव किया जा रहा है

जानकारी के मुताबिक सांकरा सिलतरा से लेकर धरसीवा सिलयारी तक ग्रामीण अंचलों में दर्जनों छोटे बड़े निजी स्कूल हैं पालक अच्छी पढ़ाई के लिए अपने बच्चो को इन निजी स्कूलों में भर्ती कराते हैं लेकिन एडमिशन के साथ ही स्कूलों से उन्हें ड्रेस मोजे बेल्ट आई कार्ड डायरी किताब कॉपियां पेन जूता आदि जोड़कर बता दिया जाता है और पूरा पेमेंट लेकर ही एडमिशन देते हैं यह सिलसिला वर्षों से बेरोकटोक जारी है ।

स्कूल से सस्ती बाजार में लेकिन महंगा खरीदना मजबूरी

स्कूल संचालकों द्वारा स्कूलों से बेचीं जा रही ड्रेस मोजा बेल्ट टाई जूता किताब कॉपियां आदि जिस रेट में स्कूलों से दी जा रही उससे आधे दाम पर वही सब बाजार की दुकानों में मिल जाते हैं बाबजूद उन्हें स्कूल से ही लेने मजबूर किया जाता है पालक भी यह सोचकर विरोध नहीं कर पाते कि कहीं उनके बच्चे को फेल न कर दें बच्चों को पढ़ाना सभी पालकों की मजबूरी है उसी का लाभ निजी स्कूल संचालक उठा रहे हैं।

बाजार से कपड़ा लेकर बनवाया हुआ नहीं चलेगा

निजी स्कूलों की मनमानी का आलम ये है कि कोई पालक बाजार से कपड़ा खरीदकर यदि अपने बच्चो को उनके नाप की ड्रेस ट्रेलर्स से सिलवा ले तो उस ड्रेस को स्कूल संचालक अमान्य कर देते हैं ड्रेस में स्कूल का मोनो नहीं ये नहीं चलेगी कहकर अपने स्कूल से ड्रेस बेचते हैं

हर साल धंधा चलाने कुछ न कुछ बदलाव

निजी स्कूल संचालक अपना लाखों का धंधा हर साल चलाने कुछ न कुछ ड्रेस में बदलाव करते रहते हैं हल्का कलर चेंज करते रहते हैं और मनमाने रेट पर बेचते रहते हैं

कुछ स्कूल दुकानों में रखवाये ड्रेस

क्षेत्र के कुछ निजी स्कूल संचालक इतने चतुर हैं कि वह थोक में ड्रेस बनवाकर अपना रेट फिक्स कर अपने खास की दुकानों में ड्रेस रखवाकर वहां से पालकों को दिलवाते हैं दुकानदार को पचास से सौ रुपए तक कमिशन देते हैं

जानकर अंजान बना शिक्षा विभाग

ऐसा नहीं कि शिक्षा विभाग वीईओ कार्यालय या सीईओ कार्यालय को इसकी जानकारी न हो बीइओ कार्यालय से लेकर जिला शिक्षा कार्यालय तक सभी जानते हैं कि किस निजी स्कूल में ये अवैध धंधा चल रहा लेकिन अफसोस की वो कार्यवाही करने के बजाय मौन समर्थन दिए हुए हैं

सरकार को हर साल लगता है करोड़ो का चूना

धरसीवा ही नहीं अपितु प्रदेशभर में निजी स्कूल स्कूल कम ड्रेस मोजा जूता बेल्ट किताब कॉपियां पेन आदि की दुकान अधिक नजर आते हैं लेकिन ये सब अवैध रूप से काम होता है जिससे सरकार को प्रदेशभर में हर साल करोड़ों का चूना लगता है

कारण ये कि स्कूल संचालक कच्चे में थोक में थान का ड्रेस का कपड़ा मंगाते हैं और थोक में अपने फिक्स ट्रेलर से सस्ते में सिलवाते हैं और फिर कच्चे में ही मनमाने रेट पर स्कूलों से पालकों को बच्चो को ड्रेस आदि बेंच देते हैं इससे सरकार को हर साल करोड़ों का टैक्स का चूना भी स्कूल संचालक लगाते हैं

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |     नवरात्रि पर रायसेन में 100 स्थानों पर सजेंगे माता रानी के पंडाल, 18 फीट की मां काली और 15 फीट की दुर्गा प्रतिमाएं होंगी स्थापित     |     श्री दुर्गा उत्सव के दौरान नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च     |     नर्मदा के आंवली और बोरास घाटों पर पितरों के तर्पण के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु     |     जरौदा जनसुनवाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सौंपा ज्ञापन     |     गोल्डन कैरी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के चार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन     |     स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811