Let’s travel together.

वंदना ग्लोवल के डायरेक्टर के जन्म दिवस पर सौ लोगो ने किया रक्तदान

0 120

–रेडक्रॉस सोसायटी व जिला चिकित्सालय की टीम का रहा सहयोग
सुरेन्द्र जैन धरसीवा
रक्तदान को महादान कहते हैं क्योकि सड़क हादसों में गंभीर रुप से घायलों को समय पर खून न मिलने व बीमारियों में अक्सर खून की कमी से अक्सर इंसान की जान चली जाती है ऐंसे में यदि हर स्वस्थ्य व्यक्ति समय समय पर रक्तदान करें तो देश के ब्लड बैंकों से हर समय जरूरतमंदों को रक्त मिल सकता है और असमय रक्त के न मिलने से होने वाली मौतों को रोका जा सकता है सिलतरा ओधोगिक क्षेत्र की वंदना ग्लोवल फेक्ट्री के कर्मचारियों ने इसी भावना के साथ अपने फेक्ट्री मालिक विजित अग्रवाल के जन्म दिवस पर रक्तदान कर उनके जन्म दिवस को यादगार बना दिया।


शनिवार को वंदना ग्लोवल प्लांट के मैनेजिंग डायरेक्टर विजित अग्रवाल का जन्म दिवस था उनके जन्म दिवस को यादगार बनाने गोविंद अग्रवाल सहित अन्य फेक्ट्री कर्मियों ने जिला चिकित्सालय व रेड क्रॉस सोसायटी रायपुर से संपर्क कर उनकी टीम को फेक्ट्री परिसर में रक्तदान शिविर लगाने आमंत्रित किया और फिर एक एक कर फेक्ट्री के करीब सौ कर्मचारियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया ।


मैनेजिंग डायरेक्टर विजित अग्रवाल के जन्मदिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर में रेड क्रॉस सोसायटी रायपुर के डा. सत्यनारायण पान्डेय योगेश सिन्हा आसिफ देवेन्द्र दुबे कमल दास मानिकपुरी लोकेश मिरि उमेश साहू घनेशवरी मानिकपुरी मनीषा एवं वंदना ग्लोबल लिमिटेड के अधिकारी एवं कर्मचारियों का सहयोग रहा कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी गोविंद कुमार अग्रवाल व विकास गुप्ता का शिविर के आयोजन में अहम योगदान रहा ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 500 से अधिक मरीजों का हुआ परीक्षण     |     गांधी जयंती पर ऐतिहासिक पहल: 2.42 लाख से अधिक ग्राम सभाओं ने लिया ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ का संकल्प     |     “रजिस्ट्री होगी या कल बेदखली का डर? उदयपुरा-देवरी में स्वामित्व योजना के बीच वन-राजस्व रिकॉर्ड का पेंच”     |     विश्व के प्रथम प्रस्तार श्रीयंत्र मंदिरअमरकंटक का निर्माण पूर्ण     |     गौरी शंकर धाम शिव मंदिर पर श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकली शोभा यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत      |     जिला पंचायत वार्ड-3 उपचुनाव में पूजा राकेश चौकसे की बड़ी जीत, 4900 वोटों से दर्ज की विजय     |     क्या अब यात्रियों को पायलटों की धार्मिकता भी तलाशनी होगी? अजय बोकिल     |     भोपाल और सांची के दौरे पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, छात्रवृत्ति कार्यक्रम में होंगे शामिल     |     गिरजेश कुशवाहा को शासकीय अधिवक्ता बनाए जाने पर संस्कार सेना ने किया स्वागत     |     जैन धर्म ओर पत्रकारिता- सुरेंद्र जैन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811