Let’s travel together.

बारिश से पहले खतरे की घंटी,  गली में मौत बनकर खड़ा जर्जर कच्चा मकान

0 53

कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सांची विकासखंड के  ग्राम अंबाडी में एक जर्जर कच्चा मकान ग्रामीणों और बच्चों के लिए बड़ा खतरा बन गया है। गांव की पीछे वाली गली में स्थित यह मकान बिना छत के केवल कच्ची दीवारों के सहारे खड़ा हुआ है। दिनभर इसी रास्ते से छोटे-छोटे बच्चे, महिलाएं और ग्रामीण आवागमन करते हैं, जिससे किसी भी समय गंभीर दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।

ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश के कारण मकान की कच्ची दीवारों में नमी और सीलन बढ़ रही है। ऐसे में दीवारों के अचानक भरभराकर गिरने का खतरा मंडरा रहा है। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग और मकान मालिक पर होगी।

ग्रामीणों ने इस संबंध में अंबाडी पंचायत को शिकायत देकर जल्द कार्रवाई की मांग की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए अंबाडी सरपंच कुंती रमेश कुमार अहिरवार ने कहा कि उन्हें ग्रामीणों से सूचना प्राप्त हुई है कि पीछे वाली गली में एक जर्जर कच्चा मकान बिना छत के खड़ा है, जो बारिश के दौरान कभी भी गिर सकता है। पंचायत द्वारा मकान मालिक को नोटिस जारी कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी तथा खतरे को समाप्त करने के लिए मकान को तुड़वाने की प्रक्रिया भी अपनाई जाएगी।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि किसी अनहोनी का इंतजार करने के बजाय तत्काल मौके का निरीक्षण कर जर्जर मकान को हटाया जाए, ताकि बच्चों और राहगीरों की जान जोखिम में न पड़े।

“हादसे से पहले कार्रवाई जरूरी”

गांव के लोगों का कहना है कि बारिश का मौसम शुरू हो चुका है और ऐसे में कमजोर दीवारें कभी भी ढह सकती हैं। यदि समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो एक बड़ी दुर्घटना पूरे गांव को झकझोर सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में पार्किंग विवाद ने पकड़ा तूल: PHE कर्मचारी से मारपीट, गाड़ी चढ़ाने का प्रयास; आक्रोशित रहवासियों ने किया चक्काजाम     |     अनेक पंडालों मे विधिविधान से विराजमान हुई मां दुर्गा     |     बिजली समस्या को लेकर बिजली दफ्तर पर किसानों ने किया प्रदर्शन अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भोजपुर में किया प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण का शुभारंभ     |     रायसेन जिले भर में सैकड़ो स्थान पर घट स्थापना के साथ विराजी मां जगदंबे      |     अग्रसेन महाराज की जयंती पर अग्रवाल समाज ने निकाली शोभायात्रा, नगर में हुआ जगह-जगह स्वागत     |     ग्रामीण पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाया बिरबिरा दोहरा हत्याकांड     |     वार्ड 5 के रहवासी कच्चे शौचालय की समस्या से परेशान, नगर पालिका से लगाई गुहार     |     सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811