Let’s travel together.

सुक्खू से मंत्री और विधायक बेहज नाराज, ऑब्जर्वर्स बोले- सीएम बदलने की आवश्यकता

0 79

हिमाचल प्रदेश में सियासी बवाल को लेकर ऑब्जर्वर्स की रिपोर्ट सामने आ गई है. ऑब्जर्वर्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा है सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू से खिलाफ विधायकों और मंत्रियों में जबरदस्त असंतोष है. सीएम सुक्खू को बदलने की आवश्यकता है. इस पर नेतृत्व फैसला करे की उन्हें लोकसभा चुनाव से पहले या बाद में बदला जाए.

ऑब्जर्वर्स की यह भी राय है कि चुनाव तक सुक्खू ही सीएम बने रहे. हालांकि, उन्होंने इसको लेकर आखिरी फैसला कांग्रेस नेतृत्व पर छोड़ा. ऑब्जर्वर्स ने कहा कि सुक्खू के अकेले चलने, मंत्रियों के काम में खुद और उनके चुनिंदा अफसरों के हस्तक्षेप से बेहद नाराजगी है. विधायकों की सुनवाई नहीं होती. ऑब्जर्वर्स की राय है की 6 बागी विधायकों पर एक्शन लिया जाए क्योंकि वो बीजेपी से सीधे-सीधे मिले हुए हैं.

वहीं, पर्यवेक्षकों ने विधायकों के खिलाफ कड़े कदम उठाने जाने की बात कही. इसके अलावा ऑब्जर्वर्स ने कहा कि असंतोष को खत्म करने और लोकसभा चुनाव तक सुक्खू को बनाए रखने के लिए नाराज नेताओं से ठोस वादे और उसपर अमल कर सरकार बचाई जा सकती है. छह विधायकों को अयोग्य करार देने के बाद पार्टी के पास विधानसभा में बहुमत है.

कांग्रेस विधायकों के साथ CM सुक्खू का ब्रेकफास्ट

बता दें कि हिमाचल में सियासी संकट के बाद सीएम सुक्खू ने आज कांग्रेस विधायकों को ब्रेकफास्ट पर बुलाया था. नाश्ते पर 40 में से 26 विधायक ही पहुंचे थे. हालांकि सीएम को कुल 29 का समर्थन है, जिसमें स्पीकर, डिप्टी स्पीकर और एक बीमार विधायक सुदर्शन बबलू भी हैं. वह होशियारपुर के अस्पताल में भर्ती हैं. सुक्खू से नाराज कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ब्रेकफास्ट में नहीं पहुंचे थे. वहीं, आज बागी विधायकों पर फैसला होना है. स्पीकर 6 बागी विधायकों पर फैसला सुनाएंगे. स्पीकर ने कल यानी बुधवार को अपना फैसला रिजर्व रख लिया था.

क्रॉस वोटिंग के बाद आ गया था संकट

बता दें कि 27 फरवरी को राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के छह विधायकों ने क्रॉस वोटिंग कर दी थी. इसके बाद हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार पर संकट आ गई थी. हालांकि, फिलहाल के लिए तो सरकार बच गई लेकिन इसका खतरा टला नहीं. चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी को हार का सामना करना पड़ा. बीजेपी के हर्ष महाजन चुनाव जीत गए. हालांकि, संकट अभी पूरी तरह टला नहीं है. कांग्रेस की ओर से ऑब्जर्वर डीके शिवकुमार और भूपेंद्र सिंह हुड्डा डैमेज कंट्रोल में जुटे हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से जागा प्रशासन, सांची में शुरू हुआ सघन फॉगिंग अभियान     |     शिवपुरी में 113 करोड़ का सीवर प्रोजेक्ट फेल, सिंधिया ने जताई नाराजगी     |     सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |     ओवरटेक के दौरान भिड़ीं बुलेट और स्प्लेंडर, एक चालक 5 फीट गहरी खाई में जा गिरा     |     मध्यप्रदेश में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं – उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811