Let’s travel together.

सीधी में विरप्पन ने दी दस्तक, पिता ने अपने ही 10 महीने के बच्चे के साथ किया ऐसा काम

0 95

सीधी। वीरप्पन जिसके नाम से लोग डर जाते हैं जिसके नाम से अब तक कई फिल्में भी बन चुकी हैं। वह अब सीधी में आ चुका है। ये हम इसलिए कह रहें हैं क्योंकि वीरप्पन ने जिस प्रकार अपने बेटे की हत्या कर दी थी। इस प्रकार सीधी में भी एक व्यक्ति ने अपने बेटे को रोता देख उसकी गला घोट कर हत्या कर दी। मध्यप्रदेश के सीधी जिले की जहां मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने अपने दुधमुंहे बच्चे को मारकर पास के खेत मे गड्ढा खोदकर दफना दिया। 4 दिन बाद इस अंधी हत्या का पुलिस ने आखिरकार खुलासा कर दिया है।

दरअसल, पूरा मामला 29 जनवरी को गिजवार मौहरी टोला में एक बच्चे का अज्ञात शव दिखाई दिया था जिसके बाद इलाके में हड़कंप मचा गया। यह किसी को पता नहीं था की वो बच्चे का शव किसका है। जिसके बाद आज कड़ी मसक्कत के बाद बच्चे के आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। इस पूरे मामले में थाना प्रभारी मझौली ने जानकारी देते हुए बताया है की मौत का आरोपी उसका पिता ही निकला है।

ग्राम गिजवार सदनिहा टोला का आरोपी पिता प्रदीप सिंह गोड़ पिछले दो साल से अपनी प्रेमिका विभा सिंह गोड़ के साथ सूरत में था। आरोपी ने बताया की मृतक बच्चा आर्यन सिंह उसी का बेटा है। इस संबंध में परिजनों को कोई जानकारी नहीं थी। वही दोनों अपने बच्चे आर्यन सिंह गोड़ को लेकर घर आ रहे थे जहां रीवा पुराना बस स्टेंड पर जाकर विभा सिंह द्वारा प्रदीप सिंह गोड़ के साथ गांव ससुराल जाने से मना करने पर प्रदीप अकेले अपने बेटे आर्यन को लेकर 25 जनवरी को रात करीबन 10.30 बजे अपने घर गिजवार आया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गेहूं खरीदी अनिमितताओं को लेकर किसानों मे रोष, किसान जागृति संगठन ने ज्ञापन सौपा     |     भोपाल मार्ग पर टला बड़ा हादसा, शक्ति ट्रेवल्स की बस में लगी आग     |     पीएम श्री स्कूल के छात्रों ने रचा इतिहास, राज साहू और रेशमा खान बने टॉपर     |     अमृत सरोवर बना शराबियों का अड्डा, असामाजिक तत्वों ने तोड़ी पंचायत की कुर्सियां ग्रामीणों में भारी आक्रोश     |     अक्षय तृतीया पर बाजारों में रौनक, गुड्डा-गुड़िया से लेकर शादी सामग्री की जमकर हुई बिक्री     |     दीवानगंज–देहरी पूछी के पहाड़ों में धधकती आग, जंगल की ओर बढ़ा खतरा , एक महीने में सातवीं घटना, फायर ब्रिगेड न होने से हालात बेकाबू     |     लू के थपेड़े चिलचिलाती धूप के बीच दर्जनों आदिवासी परिवारों को किया बेघर     |     धूमधाम से मनाया गया परशुराम प्रकटोत्सव, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनेगी केवट जयंती      |     सांची में श्रद्धा और परंपरा के साथ मनाई गई भगवान परशुराम जयंती     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811