Let’s travel together.

कांग्रेस नेता और जिला पंचायत अध्यक्ष ने दिखाई दबंगई, युवक को घर बुलाकर कर दी पिटाई, वीडियो हुआ वायरल

0 55

दमोह। कांग्रेस नेता तथा जिला पंचायत अध्यक्ष के शासकीय बंगला पर एक युवक के साथ जमकर मारपीट की गई,जिसके बाद पीड़ित युवकों ने कोतवाली थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। घटना में पीड़ित युवक प्रकाश दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि, करीब 4 महीने पहले जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल की गाड़ी ने उनकी कार को पीछे से टक्कर मार दी थी,जिसमें उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई थी। साथ ही कार में बैठी एक बच्ची भी गंभीर रूप से घायल हो गई थी।

 वहीं इस घटना के दौरान गौरव पटेल के द्वारा कहा गया था कि, आप अपनी गाड़ी का काम करवा लीजिए, जो भी उसका खर्चा होगा मैं आपको दे दूंगा, जिसके बाद आज गौरव पटेल के द्वारा युवक को पैसे लेने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष के शासकीय बंगले पर बुलाया, जहां पर गौरव पटेल गाड़ी सुधरवाई के पैसे के बिल के ₹38000 की जगह पर ₹7000 दे रहे थे,जिसके बाद युवक ने मना किया तो गौरव पटेल के आदमियों ने उसे जमकर पीट दिया। साथ ही उस पर चाय भी फेंक दी। वहीं इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। बहरहाल युवक ने कोतवाली थाना में जाकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है तथा पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विधायक प्रीतम लोधी के भद्दे बोल,भड़का आईपीएस एसोशिएशन     |     गेहूं खरीदी अनिमितताओं को लेकर किसानों मे रोष, किसान जागृति संगठन ने ज्ञापन सौपा     |     भोपाल मार्ग पर टला बड़ा हादसा, शक्ति ट्रेवल्स की बस में लगी आग     |     पीएम श्री स्कूल के छात्रों ने रचा इतिहास, राज साहू और रेशमा खान बने टॉपर     |     अमृत सरोवर बना शराबियों का अड्डा, असामाजिक तत्वों ने तोड़ी पंचायत की कुर्सियां ग्रामीणों में भारी आक्रोश     |     अक्षय तृतीया पर बाजारों में रौनक, गुड्डा-गुड़िया से लेकर शादी सामग्री की जमकर हुई बिक्री     |     दीवानगंज–देहरी पूछी के पहाड़ों में धधकती आग, जंगल की ओर बढ़ा खतरा , एक महीने में सातवीं घटना, फायर ब्रिगेड न होने से हालात बेकाबू     |     लू के थपेड़े चिलचिलाती धूप के बीच दर्जनों आदिवासी परिवारों को किया बेघर     |     धूमधाम से मनाया गया परशुराम प्रकटोत्सव, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनेगी केवट जयंती      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811