शरद शर्मा बेगमगंज, रायसेन
केवट जयंती को लेकर रैकवार समाज की बैठक हुई संपन हुई जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा के साथ समाज की नवीन कार्यकारणी का पुर्नगठन हुआ।हरेक वर्ष की भांति इस वर्ष भगवान श्रीराम के परम् भक्त केवट जी महाराज की जयंती 15 मई को होने से धूमधाम से मनाए जाने को लेकर व्यापक तैयारियां शुरू हो गई है।
आज कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर बैठक में विचार विमर्श के उपरांत कार्यक्रम की सफलता को लेकर नवीन कार्यकारिणी गठित की गई। बैठक समाज बड़कुल ब्रजमोहन पप्पू रैकवार की अध्यक्षता में नगर के दशहरा मैदान स्थित श्रीहनुमान मंदिर प्रांगण में संपन हुई।जिसमें रैकवार समाज के उपस्थित प्रतिनिधियों की सर्वसम्मति से हरिबाबू रैकवार को अध्यक्ष चुना गया। जबकि प्रीतम रैकवार , जस्सू रैकवार एंव रवि रैकवार को कार्यकारिणी में विशेष पदाधिकारी बनाया गया। जिनका स्वजनों द्वारा पुष्पमालाओं से भव्य स्वागत किया गया।
बैठक में समाज के दर्जनों स्वजन बंधु उपस्थित रहे। इस अवसर पर केवट जयंती कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने को लेकर समाज के प्रतिनिधियों द्वारा कई महत्वपूर्ण सुझाव देते हुए सर्वसम्मति से निर्णय लिए गए कि कार्यक्रम को गत वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष भव्य और आकर्षक बनाया जाएगा।