रायसेन ।मध्यप्रदेश शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन व ग्रामीण क्षेत्रों के सतत विकास में मुख्यमंत्री जनसेवा मित्रो की भूमिका अहम मानी जा रही है।

मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र राहुल लोधी ने आगनवाड़ी केंद्र में कैम्प आयोजित कर पात्र महिलाओं की EKYC की वही डोर टू डोर जाकर लाडली बहना योजना की पात्र महिलाओं को जानकारी देकर मौके पर ही ईकेवाईसी भी करवा रहे वही ग्रामो में दीवार लेखन कर महिलाओं को लाडली बहना योजना में आवश्यक दस्तावेज की जानकारी दे रहे है।

मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र राहुल लोधी ने बताया कि सरकार के इस महत्वाकांक्षी योजना से महिलाओं को प्रत्येक माह 1 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी एव यह योजना महिला शशक्तिकरण की दिशा में महिलाओं को आर्थिक स्वालंबन, उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार एवं परिवार के निर्णयो में उनकी भूमिका सुदृण करेगी इस दौरान मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र राहुल लोधी,साधना सिंह आदि रहे