विश्व ब्राह्मण समाज संघ में श्रीमती स्नेह लता अश्विन जोशी को सचिव पद की जिम्मेदारी, समाज में खुशी की लहर
सी के पारे
खरगोन जिले की कसरावद तहसील से आने वाली श्रीमती स्नेह लता अश्विन जोशी को विश्व ब्राह्मण समाज संघ द्वारा महिला प्रकोष्ठ में सचिव पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति उनके समाज के प्रति समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भावना को ध्यान में रखते हुए की गई है।
यह नियुक्ति पंडित योगेंद्र महंत (राष्ट्रीय अध्यक्ष), पूर्व राज्य मंत्री मध्य प्रदेश शासन, सावित्री अग्रावत (राष्ट्रीय संयोजक) एवं अर्पणा जोशी (राष्ट्रीय समन्वयक, महिला प्रकोष्ठ) की अनुशंसा पर प्रदान की गई। संस्था द्वारा उन्हें नियुक्ति पत्र एवं प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।
स्नेह लता जोशी की इस उपलब्धि पर ब्राह्मण समाज, पारे परिवार में हर्ष का माहौल है। समाज के विभिन्न सदस्यों ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वे भविष्य में भी समाजहित में इसी प्रकार सक्रिय भूमिका निभाते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगी।
समाज के वरिष्ठजनों ने कहा कि स्नेह लता जोशी जैसी कर्मठ और समर्पित महिला का नेतृत्व संगठन को और अधिक मजबूत बनाएगा। उनकी नियुक्ति न केवल महिलाओं के लिए प्रेरणा है, बल्कि समाज सेवा के क्षेत्र में एक सकारात्मक संदेश भी देती है।