Let’s travel together.

अक्षय तृतीया पर बाजारों में रौनक, गुड्डा-गुड़िया से लेकर शादी सामग्री की जमकर हुई बिक्री

0 57

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

दीवानगंज क्षेत्र में  अक्षय तृतीया का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में खास उत्साह देखने को मिला, वहीं बाजारों में दिनभर खरीदारों की भीड़ उमड़ी रही।

अक्षय तृतीया के मौके पर विशेष रूप से गुड्डा-गुड़िया और उनके विवाह में उपयोग होने वाली सामग्री की जमकर बिक्री हुई। परंपरा के अनुसार इस दिन बच्चों द्वारा गुड्डा-गुड़िया के विवाह का आयोजन किया जाता है, जिसे लेकर बाजारों में अलग ही रौनक नजर आई।

इसके साथ ही इस दिन को विवाह के लिए बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि अक्षय तृतीया पर बिना मुहूर्त देखे भी विवाह किए जा सकते हैं, यही वजह रही कि दीवानगंज, अंबाडी सहित आसपास के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बड़ी संख्या में शादियां संपन्न हुईं। बाजारों में रेडीमेड बांस से बने सूपा, पर्स, टोकनी, तोरण, कटार, रंग-बिरंगे पंखे, सितारों से सजे मोर मुकुट, पूजन सामग्री और दूल्हा-दुल्हन के कपड़ों की बिक्री खूब हुई। व्यापारियों के अनुसार इस दिन सराफा, बर्तन और रेडीमेड कपड़ों के कारोबार में करीब 30 प्रतिशत तक बढ़ोतरी दर्ज की गई।

ग्रामीण इलाकों से भी बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए बाजार पहुंचे, जिससे पूरे दिन बाजारों में चहल-पहल बनी रही।कुल मिलाकर अक्षय तृतीया पर दीवानगंज क्षेत्र में परंपरा, उत्साह और व्यापार तीनों का संगम देखने को मिला।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व भगवान का नगर भ्रमण, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब     |     महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज ने निकाली भगवान महेश जी की शोभायात्रा     |     अज्ञात कारणों 25 वर्षीय युवक ने लगाई आम के पेड़ पर फांसी     |     राज्य निर्वाचन आयोग की ब्रांड एंबेसडर सारिका घारू ने जिले में लोकसंगीत के जरिए युवाओं को किया जागरूक     |     पांव से मोहताज फिर भी घर में बैठकर किया योग     |     सांची के बेसहारों का अपना घर आश्रम बना सहारा      |     सड़क पर गंदा पानी बहाने से मना करना आदिवासी महिला पंच को पड़ा भारी     |     डूब प्रभावित क्षेत्र के अवरुद्ध मार्गों पर पुल निर्माण की मांग, किसान नेताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     वीरांगना लक्ष्मीबाई के वंशज श्रीमंत योगेश राव जी का स्वागत     |     भोपाल जंगशन को मिलेगा भव्य रूप,मंदिर शैली की थीम पर विकसित करने की तैयारी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811