Let’s travel together.

भोपाल मार्ग पर टला बड़ा हादसा, शक्ति ट्रेवल्स की बस में लगी आग

0 268

– जिला अस्पताल के डॉक्टर विनोद परमार की तत्परता से बची यात्रियों की जान

रायसेन । भोपाल मार्ग स्थित सेहतगंज टोल नाके के समीप आज उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक यात्री बस में अचानक भीषण आग लग गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों की सांसें थम गईं, लेकिन स्थानीय नागरिकों की तत्परता और सूझबूझ से एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
घटना के समय डॉक्टर विनोद सिंह परमार भोपाल की ओर जा रहे थे। उन्होंने बस में आग लगी देखी तो तुरंत अपनी गाड़ी रोकी। डॉक्टर परमार ने अपनी गाड़ी में रखे फायर सेफ्टी इक्विपमेंट का उपयोग किया और स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। उनके साहसिक कदम और स्थानीय लोगों के सहयोग से समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई।

हादसे का शिकार हुई बस ‘शक्ति ट्रेवल्स’ की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि शक्ति ट्रेवल्स की बसें अक्सर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए सड़कों पर दौड़ती हैं। लोगों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है कि संबंधित अधिकारी अपने वातानुकूलित दफ्तरों में बैठकर किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहे हैं। प्रशासन की यह निष्क्रियता लगातार गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

घटना के बाद रायसेन के जागरूक नागरिकों ने परिवहन विभाग और जिला प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है। नागरिकों का कहना है कि शक्ति ट्रेवल्स की सड़कों पर दौड़ रही सभी बसों का तुरंत भौतिक सत्यापन किया जाए। साथ ही, रसूख के दम पर नियमों को दरकिनार करने वाली इस एजेंसी पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, वरना बस में सवार यात्रियों के साथ एक बड़ा हादसा हो सकता था। अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले में क्या ठोस कार्रवाई करता है यह फिर इस ट्रैवल एजेंसी के रासुक आगे घुटने टेक देता है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सरकारी दावे फेल: तीन दिन से बंद पड़ी खरीदी, सूनी मंडी में किसान बेहाल     |     11 मई को होगा कॉलेज चलो प्रवेश मेला का आयोजन     |     मंडीदीप पुलिस की बड़ी सफलता: 24 घंटे के भीतर युवती हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार      |     भाजपा की कामकाजी बैठकों में भाजपा जिला अध्यक्ष   ने संगठन की मजबूती पर दिया कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन     |     स्टेशन से स्तूप रोड अतिक्रमण की चपेट में,स्तूप प्रभारी ने जताई आपत्ति     |     प्राचीन देवस्थान के समीप शराब दुकान का विरोध, ग्राम नूरगंज में धरने पर बैठे ग्रामीण     |     मंडीदीप थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती की निर्मम हत्या, आरोपी फरार     |     पीएम आवास कि मिली चाबी तो खिल उठे चेहरे     |     जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, प्रगणकों को वितरित किए गए नजरी नक्शे और बैग किट     |     नेशनल क्वालिटी चेक असेसमेंट में क्वालिफाइड होने पर उप स्वास्थ्य केंद्रकर्मचारियों को मिली प्रोत्साहन राशि     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811