Let’s travel together.

पीएम श्री स्कूल के छात्रों ने रचा इतिहास, राज साहू और रेशमा खान बने टॉपर

0 256

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

पहले प्राइवेट स्कूलों के विद्यार्थी टॉप किया करते थे लेकिन अब सरकारी स्कूल के विद्यार्थी भी प्राइवेट विद्यार्थियों की तर्ज पर परीक्षाओं में अच्छे प्रतिशत ला रहे हैं।

दीवानगंज स्थित पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ने इस वर्ष शानदार परीक्षा परिणाम देकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। स्कूल के दो विद्यार्थियों ने आर्ट्स संकाय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टॉप किया है, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दीवानगंज निवासी राज साहू (पिता संतोष साहू) ने आर्ट्स विषय में 85.4 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं रेशमा खान (पिता रईस खान ) निवासी दीवानगंज ने आर्ट्स (ब्यूटी एंड वेलनेस) में 83.2 प्रतिशत अंक अर्जित कर दूसरा स्थान प्राप्त किया।

इन होनहार छात्रों की सफलता पर विद्यालय परिवार और ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त किया। स्कूल की प्राचार्य प्रीति कहार सहित शिक्षकगण मनोज पवार, एमएल अहिरवार, निधि जैन ने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

साथ ही दीवानगंज सरपंच गिरजेश नायक और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों में सतीश साहू, मुकेश साहू, अनिल, सुरेश, राकेश, बादाम रिंकू सहित कई लोगों ने भी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

छात्रों की इस उपलब्धि ने न केवल स्कूल बल्कि पूरे दीवानगंज क्षेत्र का मान बढ़ाया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

राज्य सरकार की गांवों को आत्मनिर्भर एवं स्वच्छ बनाने वाली कल्याणकारी योजनाओं पर दाग लगाते ग्राम पंचायत चोटियां बालोद के सरपंच सचिव     |     आंगनबाड़ी केंद्रों को सशक्त बनाने के लिए ‘पंखुड़ी’ पोर्टल लॉन्च     |     ट्रैक्टर पर ले जाए जा रहे बिजली के पोल कार में घुसे, आर-पार निकले पोल; पति-पत्नी और बच्चा घायल     |     खेती में नई क्रांति, किसान लेजर लैंड लेवलर से समतल कर रहे खेत, पानी और लागत दोनों की बचत     |     कर्क रेखा पर पुलिस की सख्ती, चेकिंग देखते ही सीट बेल्ट बांधने लगे चालक     |     पटवारी की लापरवाही से किसान को लाखों की चपत, मूंग पंजीयन नहीं होने से समर्थन मूल्य का लाभ गंवाया     |     सांची विधायक कार्यालय के पास जलभराव से भड़के लोग     |     वर्षा में नपती कराने पटवारी ने मजदूर के कबेलू फोड़े      |     फायर सेफ्टी मानकों की अनदेखी पर 8 शैक्षणिक एवं कोचिंग संस्थान सील     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811