शोभायात्रा, पूजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ गूंजा नगर।
देवेंद्र तिवारी सांची, रायसेन
नगर में भगवान परशुराम जी की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नगर के विभिन्न स्थानों पर धार्मिक आयोजन, पूजन-अर्चना एवं शोभायात्रा का आयोजन किया गया।
सुबह से ही श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया। भगवान परशुराम जी की प्रतिमा एवं चित्रों पर माल्यार्पण कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान भक्तों द्वारा जयकारे लगाए गए और धार्मिक भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए गए।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने भगवान परशुराम जी के जीवन, उनके आदर्शों और समाज में उनके योगदान पर प्रकाश डाला तथा युवाओं से उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
इस अवसर पर सीएल तिवारी ने कहा कि भगवान परशुराम जी त्याग, पराक्रम और धर्म की रक्षा के प्रतीक हैं। उनके जीवन से हमें अन्याय के खिलाफ खड़े होने और समाज में सदाचार बनाए रखने की प्रेरणा मिलती है।
इस अवसर पर समाज के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ। भक्ति, परंपरा और सामाजिक एकता का संदेश देता रहा परशुराम जयंती का आयोजन।