Let’s travel together.

संपदा 2.0 प्रणाली से पेपरलेस और फेसलेस ई-पंजीयन प्रणाली, राजस्व भी बढ़ा

0 20

– शिवपुरी के पंजीयन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में लक्ष्य से अधिक अर्जित किया राजस्व

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले में पंजीयन विभाग में संपदा 2.0 प्रणाली के पूर्णत: लागू होने के उपरांत लोगों को पूर्णत: पेपरलेस और फेसलेस ई-पंजीयन प्रणाली प्राप्त हो रही है। इससे नागरिकों को घर बैठे ही संपत्ति के दस्तावेजों की रजिस्ट्री, ई-स्टाम्प और ऑनलाइन पंजीयन की सुविधा मिल रही हैं। शिवपुरी जिले में वित्तीय वर्ष 2025-26 में संपदा 2.0 प्रणाली के पूर्णत: लागू होने के उपरांत शिवपुरी में पंजीयन विभाग द्वारा उल्लेखनीय राजस्व उपलब्धि प्राप्त की गई है। विभाग द्वारा निर्धारित 190 करोड़ रुपये के लक्ष्य के विरुद्ध 197.86 करोड़ रुपये की आय अर्जित की गई, जो लक्ष्य के सापेक्ष लगभग 104 प्रतिशत है।
जिला पंजीयक दुष्यंत दीक्षित ने बताया कि ग्वालियर परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 12 जिलों में शिवपुरी जिले ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि वर्ष के दौरान जिले में कुल 253 मुद्रांक प्रकरणों का निराकरण किया गया, जिनसे 72.49 लाख रुपये की मुद्रांक राशि प्राप्त हुई। इसके अतिरिक्त 31 आरआरसी. प्रकरणों के निराकरण के माध्यम से 70.36 लाख रुपये की वसूली की गई, जो अब तक की सर्वाधिक उपलब्धि है।
जिला पंजीयक दुष्यंत दीक्षित ने बताया कि पिछले तीन वित्तीय वर्षों में विभाग के राजस्व संग्रहण में निरंतर वृद्धि दर्ज की गई है। इस प्रकार जिला शिवपुरी प्रदेश के उन चुनिंदा जिलों में शामिल है, जिन्होंने निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप अथवा उससे अधिक राजस्व संग्रहण किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पीएम श्री स्कूल के छात्रों ने रचा इतिहास, राज साहू और रेशमा खान बने टॉपर     |     अमृत सरोवर बना शराबियों का अड्डा, असामाजिक तत्वों ने तोड़ी पंचायत की कुर्सियां ग्रामीणों में भारी आक्रोश     |     अक्षय तृतीया पर बाजारों में रौनक, गुड्डा-गुड़िया से लेकर शादी सामग्री की जमकर हुई बिक्री     |     दीवानगंज–देहरी पूछी के पहाड़ों में धधकती आग, जंगल की ओर बढ़ा खतरा , एक महीने में सातवीं घटना, फायर ब्रिगेड न होने से हालात बेकाबू     |     लू के थपेड़े चिलचिलाती धूप के बीच दर्जनों आदिवासी परिवारों को किया बेघर     |     धूमधाम से मनाया गया परशुराम प्रकटोत्सव, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनेगी केवट जयंती      |     सांची में श्रद्धा और परंपरा के साथ मनाई गई भगवान परशुराम जयंती     |     बाड़ी में 37 जोड़ों का सामूहिक निकाह: इज्तेमाई शादी कार्यक्रम बना मिसाल     |     महानगर मेला समिति के प्रथम नववर्ष मेला महोत्सव का हुआ भव्य समापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811