Let’s travel together.

डाइट रायसेन में द्वितीय FLN मेला प्रशिक्षण संपन्न हुआ

0 260

 

रायसेन। राज्यशिक्षा केंद्र भोपाल की ओर से डाइट रायसेन में एक दिवसीय जिला स्तरीय एफ एल एन मेला का द्वितीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ जिसमें रायसेन जिले के सातों विकासखंडों के 140 से अधिक की संख्या में बीआरसीसी, बीएससी एवं सीएससी एवं डाइट स्टाफ उपस्थित हुए।
प्रशिक्षण में भोपाल से उपस्थित मास्टर ट्रेनर्स ने जिले की सभी शालाओं में 9 फरवरी 2023 को द्वितीय एफ एल एन मेला लगाने के संबंध में विस्तार से प्रशिक्षण प्रदान किया, एफएलएन मेला में 6 स्टाल लगाए जाएंगे, इसमें रजिस्ट्रेशन, शारीरिक विकास, बौद्धिक विकास, भाषा विकास, गणित की पूर्व तैयारी एवं बच्चों का कोना के 6

स्टाल प्रत्येक शाला में लगाए जाना है, इसके माध्यम से बच्चों की दक्षताओं का आकलन किया जावेगा उक्त मेले में कक्षा 1एवं 2 में पढ़ने वाले बच्चों की सभी माताएं उपस्थित होगी और यही माताएं सभी स्टालों की प्रभारी होगी, उपस्थित मास्टर ट्रेनर्स ने सभी 6 स्टालों की जानकारी देकर द्वितीय सत्र में इसका प्रेजेंटेशन कराया जिसमें उपस्थित समस्त सहभागियों ने सहभागिता की
जन शिक्षा सूर्य प्रकाश सक्सेना ने बताया कि प्रशिक्षण के पूर्व माताओं के समूह बनाकर, ऑनलाइन प्रविष्टि की जावेगी


आज प्रशिक्षण में प्रमुख रूप से डाइट प्राचार्या श्रीमती कमला कुजूर,एपीसी विनीत दीक्षित,समस्त बीआरसीसी, बीएससी, जन शिक्षक सूर्य प्रकाश सक्सेना, रघुवीर सिंह भदौरिया, संजीव जैन, संजय मालवीय दीपक शाक्या सहित जिले के समस्त जन शिक्षक उपस्थित हुए

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |     ओवरटेक के दौरान भिड़ीं बुलेट और स्प्लेंडर, एक चालक 5 फीट गहरी खाई में जा गिरा     |     मध्यप्रदेश में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं – उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल     |     ABVP ने चार केंद्रीय पदों में से तीन पर जीत दर्ज की है; उपाध्यक्ष पद निर्दलीय दीपांशु शौकीन ने जीता     |     इंदौर में राहुल गांधी ने युवाओं से किया संवाद, शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं के मुद्दे उठे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811