Let’s travel together.

जिले भर में जल स्त्रोतों के संरक्षण और जीर्णोद्धार के लिए 5 जून से चलेगा नमामि गंगे अभियान

0 108

 

कलेक्टर अरविंद दुबे ने अभियान को सफल बनाने अधिकारियों को दिए निर्देश

सी एल गौर रायसेन

प्रदेश के साथ रायसेन जिले में जल स्त्रोतों के संरक्षण एवं जीर्णोद्धार को लेकर 05 जून से प्रारंभ हो रहे नमामि गंगे अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर अरविंद दुबे ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक सह वीडियो कॉफ्रेंस में अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि जल संरक्षण के लिए यह शासन का महत्वपूर्ण अभियान है तथा इसकी मूल धारणा जल संरक्षण से संबंधित है। जिले भर की सभी ग्राम पंचायतों तथा नगरीय निकायों में 05 जून से जल स्त्रोतों संरक्षण एवं जीर्णोद्धार गतिविधियां आयोजित की जाएं, सभी अपने-अपने क्षेत्रों में जल स्त्रोतों को चिन्हित कर लें तथा उनके संरक्षण तथा जीर्णोद्धार के लिए बेहतर कार्य करें।
कलेक्टर श्री दुबे ने जिला तथा अनुभाग स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि कुएं, बावड़ियां, तालाब, चेक डेम आदि जल स्रोतों के स्वच्छता का अभियान संचालित कर जहां आवश्यकता है वहा गहरीकरण के कार्य किए जाएं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, सामाजिक संगठनों तथा नागरिकों को इस अभियान से जोड़ा जाए। जल स्त्रोतों के जीर्णोद्धार, गहरीकरण हेतु श्रमदान के लिए प्रेरित किया जाए। इसके अतिरिक्त जल संरक्षण तथा पर्यावरण संरक्षण विषय पर सभी ग्रामों तथा निकायों में संगोष्ठी का भी आयोजन किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि अभियान के सफल क्रियान्वयन तथा सघन मॉनीटरिंग हेतु अनुभाग स्तर पर नोडल अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू भदौरिया ने भी नमामि गंगे अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए हैं । कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अपर कलेक्टर श्रीमती श्वेता पवार, एसडीएम पीसी शाक्य सहित पंचायत, जल संसाधन, पीएचई, कृषि, मत्स्य सहित संबंधित विभागों के अधिकारी सहित अनुभागों से एसडीएम, जनपद सीईओ, सीएमओ सहित अन्य अधिकारी वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811