Let’s travel together.

बाड़ी से उदयपुरा के बीच 48 किमी मे दो टोल प्लाजा,राज्यमंत्री नरेंद्र पटेल ने एक टोल प्लाजा बंद करने नितिन गडकरी को लिखा पत्र

0 533

दीपक कांकर

रायसेन। प्रदेश के स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने सड़क परिवार, राजमार्ग व जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर उदैपुर- बाड़ी के बीच 48 किमी दूरी में दो टोल प्लाजा में से एक बंद करने की मांग की हे।
श्री नितिन गडकरी को लिखे पत्र में राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कहा हे कि मेरी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 140 उदयपुरा जिला रायसेन म.प्र. में NH 45 पर दो पथकर प्लाजा की दूरी मात्र 48 किलोमीटर है। जिनके नाम हरसिलि पथकर प्लाजा एवं खिरिया पथकर प्लाजा है। भारत सरकार के राजपत्र क्रमांक 641 दिनांक 05 दिसम्बर, 2008 के विन्दु क्रमांक 8.2 में उल्लेख है कि “राष्ट्रीय राजमार्ग के उसी सेक्शन पर और एक ही दिशा में साठ किलोमीटर की दूरी के भीतर कोई अन्य पथकर प्लाजा स्थापित नहीं किया जाएगा” तथा लोकसभा में भी आपने ऐसी भावना व्यक्त की है।अतः जनहित को दृष्टिगत दोनों में से एक पथकर प्लाजा बंद करने के समुचित निर्देश का अनुरोध है।
पत्र में श्री पटेल ने कहा हे कि मेरी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 140 उदयपुरा जिला रायसेन म.प्र. में ही ओवर ब्रिज पर लाईट व सर्विस रोड की व्यवस्था नहीं है, जिससे आवागमन में असुविधा उत्पन्न हो रही है। आकस्मिक घटना घटित होने की संभावना बनी रहती है।
अतः विधानसभा उदयपुरा जिला रायसेन के क्षेत्र में स्थित ओवर ब्रिज पर विद्युतीकरण एवं सर्विस रोड के बनाये जाने का अनुरोध है। पत्र के साथ श्री पटेल ने राजपत्र की छायाप्रति भी सलग्न की हे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

7 दिन में प्रशासन द्वारा कार्यवाही के आश्वासन के बाद किया संयम जैन ने धरना प्रदर्शन खत्म     |     दीवानगंज PHC में डॉक्टर का इंतजार, जन्म प्रमाण पत्र के लिए ग्रामीणों के 10 चक्कर     |     जंगल में मिली नवजात बच्ची को 21 दिन बाद भोपाल के शिशु गृह भेजा, माता-पिता का नहीं मिला सुराग     |     गणेशोत्सव में देवी-देवता एवं ऋषि स्वरूप प्रतियोगिता, प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा     |     चैनपुर स्कूल में चित्रकला कार्यक्रम, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बढ़ाया नन्हे कलाकारों का उत्साह     |     प्राचीन बावड़ी को अतिक्रमण मुक्त कराने कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन      |     बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई      |     संयम धर्म से ही जीवन बनता है स्वर्णमय : मुनि श्री गरिष्ठ सागर महाराज     |     सोलर प्लांट से कॉपर केबल चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 70 किलो कॉपर तार और 19 हजार रुपये बरामद     |     केमफेस्ट -2026 का शुभारंभ      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811