Let’s travel together.

देशभर के मल्टीप्लेक्स में दिखाया जाएगा प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण, इतने रुपये में मिलेगा टिकट

0 80

इंदौर। 22 जनवरी को होने वाली राम लला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरा देश राममय है, जिसको लेकर कई आयोजन भी होंगे। वहां पीवीआर आइनॉक्स द्वारा मल्टीप्लेक्स में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम लाइव दिखाया जाएगा। इसके लिए सिर्फ 100 रुपये का टिकट रखा गया है। इस शुल्क में दर्शकों को एक पेय पदार्थ के साथ पॉपकॉर्न का कॉम्बो उपलब्ध कराया जाएगा।

10 शहरों में दिखाया जाएगा लाइव प्रसारण

बता दे कि पीवीआर आईनॉक्स द्वारा देश के के 70 शहरों में 160 सिनेमाघरों में इस भव्य समारोह का लाइव प्रसारण किया जाएगा। कार्यक्रम की स्‍क्रीनिंग दोपहर 11 से 3 बजे तक की जाएगी।

गौरतलब है कि भगवान राम की नगरी अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले महा आयोजन की तैयारियों पूरी कर ली गई हैं। प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का शनिवार को पांचवां दिन है। अनुष्ठान की पूर्णाहुति 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में होगी। पूरा देश बेसब्री से उस दिन का इंतजार कर रहा है। हर शहर में दिवाली जैसी की तैयारियां हो चुकी हैं। क्या मॉल, क्या गगनचुंबी इमारतें और क्या आम परिवारों के घर, सभी को सजाया गया है। लोग उस दिन दिवाली मना सके, इसके लिए पटाखों की दुकानें लगाई गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सिलवानी में सहकारी समिति के सेल्समैन की मौत, कार्यगत दबाव के आरोप; निष्पक्ष जांच की मांग     |     महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज – 27 अगस्त को कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन     |     सरकारी कर्मचारियों की तरह सहकारी कर्मचारियों को भी मिले सम्मानजनक वेतन-भत्ते और प्रमोशन      |     त्यौहार से ठीक पहले शक्कर कडवी क्यों हुई ?     |     सोमनाथ में रही पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था,30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं पहुंचे एक ही दिन     |     धरसीवा के बरबंदा में जन्मे स्वामी आत्मानंद जी की 37 वी पुण्यतिथि 27 अगस्त को     |     रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक, राखी की दुकानों पर उमड़ी भीड़     |     सर्पदंश से किसान की मौत, सुल्तानगंज अस्पताल में इलाज की सुविधा पर उठे सवाल     |     बेगमगंज में हर्षोल्लास से मना ईद मिलादुन्नबी     |     नगरपरिषद बरेली के द्वारा 69.08 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811