शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी इस्लाम धर्मालंबियों का सबसे बड़ा और विशेष त्यौहार ईद मिलादुन्नबी ( हजरत मोहम्मद सा. सल्ल . ) की यौमे -पैदाइश पर मुस्लिम त्यौहार कमेटी की अगुवाई में एक विशाल जुलूस काजी मोहल्ले से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्ग से होता हुआ बजरिया चौराहा , कबीट चौराहा , गांधी बाजार , पुराना बस स्टैंड , नया बस स्टैंड , मुर्गा मार्केट , शाहपुर -हदाईपुर से ऊपर टेकरी पहुंचा । जहां पर कुरानखानी के बाद तबब्रुक ( प्रसाद ) वितरण के बाद जुलूस का समापन हो गया।
मुस्लिम त्योहार कमेटी अध्यक्ष आरिफ राइन एवं कमेटी के सरपरस्तों , पदाधिकारी की अगुवाई में ईद मिलादुन्नबी का जुलूस विभिन्न अखाड़ों के साथ जोर-जोर से प्रारंभ हुआ।जिसमें हजारों की संख्या में मुस्लिम धर्मालंबी शामिल हुए।

जुलूस में आकर्षण का केंद्र देवास से आए घोड़े एवं ऊंटों का नृत्य , नंदनी धमाल पार्टी सागर एवं शहनाई वादन ग्रुप सागर सहित राहतगढ़ का मंसूरी डीजे आकर्षण का केंद्र रहा। वहीं अखाड़े के लड़के कर्तव्य दिखाते हुए और आर्टिफिशियल तोप से फूल बरसते हुए चल रहे थे । शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए कार्यक्रम का जगह सनातन धर्मालंबियों सहित विधायक देवेंद्र पटेल के द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।पुलिस प्रशासन एवं स्थानीय प्रशासन की व्यवस्था चाक चौबंद रही ।
शांतिपूर्ण ढंग से सद्भावना एवं भाईचारे के साथ संपन्न हुए कार्यक्रम पर एसडीएम प्रियंका भलावी , एसडीओपी की सोनाली गुप्ता एवं थाना प्रभारी राजीव उईके ने सभी को बधाई दी तो मुस्लिम त्यौहार कमेटी अध्यक्ष आरिफ राइन ने कार्यक्रम को शांति एवं सद्भावना के साथ संपन कराने के लिए सभी का आभार प्रदर्शन किया।