अभिषेक असाटी बक्सवाहा
बक्सवाहा जनपद क्षेत्र के बाजना थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजना घाटी में मंगलवार शाम करीब 4 बजे दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना में नत्थू यादव (निवासी मझौरा, थाना बकस्वाहा), रामदेवी (पति प्रकाश लोधी, उम्र 20 वर्ष), और मेघनंद लोधी (उम्र 40 वर्ष, निवासी पगरा, बंडा थाना क्षेत्र) गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत बकस्वाहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
वहीं घटना की सूचना मिलने पर बाजना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि टक्कर सड़क पर अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण हुई।
पिछले लंबे समय से हो रहे हादसे
सड़क दुर्घटना से जुड़े प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक इसी घाटी पर पिछले लंबे समय से सड़क हादसे होते आ रहे हैं, इस कारण से स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से बाजना घाटी क्षेत्र में सड़क सुरक्षा के उपाय बढ़ाने की मांग की है ताकि ऐसी दुर्घटनाओं पर नियंत्रण पाया जा सके।