रायसेन । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय श्री जीतू पटवारी जी एवं जिला कांग्रेस कमेटी रायसेन के अध्यक्ष श्री देवेंद्र पटेल जी के निर्देशानुसार महंगाई के खिलाफ ब्लॉक स्तरीय विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया है महंगाई के खिलाफ 27 अगस्त 2026, गुरुवार दोपहर 2:00 बजे ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय भोपाल सागर तिराहा रायसेन पर नुक्कड़ सभा एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया जाएगा।
आम आदमी की पहुंच से दूर होती मिठास शक्कर की बढती कीमतों तथा महंगे पेट्रोल और मिलावट पर सवाल बिजली बिल प्रदर्शन -मनमाने बढ़े हुए बिलों के खिलाफ आवाजगैस सिलेंडर प्रदर्शन -रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ।यह केवल विरोध नहीं, बल्कि महंगाई से त्रस्त जनता की बुलंद आवाज है।