Let’s travel together.

सोमनाथ में रही पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था,30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं पहुंचे एक ही दिन

0 22

100 कड़े जब्त कर टाली मारपीट की आशंका

    सुरेंद्र जैन धरसींवा

पहली बार रायपुर जिला पुलिस ने जिले के प्रसिद्ध सोमनाथ महादेव मंदिर में पुलिस की इतनी तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाई कि बरसते पानी में भी व्यवस्थित तरीके से तीस हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण रूप से दर्शन कर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

सावन के अंतिम सोमवार के अवसर पर जिले के तिल्दा-नेवरा क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। रविवार रात से ही श्रद्धालुओं और कांवड़ियों के मंदिर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो सोमवार देर रात तक जारी रहा। रायपुर सहित कवर्धा, गरियाबंद, बेमेतरा, बालोद एवं आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु सोमनाथ मंदिर पहुंचे। अंतिम सोमवार को मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में करीब 25 से 30 हजार श्रद्धालुओं की भीड़ रही।

 

भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस द्वारा सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, कानून-व्यवस्था एवं यातायात को लेकर पहले से ही व्यापक इंतजाम किए गए थे। मंदिर परिसर एवं मेला क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती के साथ ही लगातार पेट्रोलिंग और निगरानी की गई।

मारपीट की आशंका को देखते हुए करीब 100 कड़े जप्त

मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से विशेष सतर्कता बरती। भीड़ में किसी प्रकार के विवाद या मारपीट की स्थिति निर्मित होने पर हाथों में पहने जाने वाले भारी कड़े चोट का कारण बन सकते हैं, इसे ध्यान में रखते हुए पुलिस टीमों द्वारा जांच के दौरान श्रद्धालुओं के हाथों से करीब 100 कड़े जब्त किए गए।

पुलिस की इस एहतियाती कार्रवाई का उद्देश्य संभावित विवाद एवं मारपीट की स्थिति में गंभीर चोट की आशंका को कम करना तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना था।

30 हजार श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुख्ता सुरक्षा इंतजाम

अंतिम सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस द्वारा मंदिर परिसर, मेला क्षेत्र, पहुंच मार्गों एवं प्रमुख भीड़ वाले स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस जवानों द्वारा लगातार भीड़ की गतिविधियों पर नजर रखी गई तथा श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों की आवाजाही को व्यवस्थित किया गया।

इसके साथ ही पुलिस टीमों द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं बाहरी लोगों की जांच की गई। मेला क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग कर कानून-व्यवस्था की स्थिति पर नजर रखी गई, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से तत्काल निपटा जा सके।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में संभाली गई सुरक्षा व्यवस्था

सुरक्षा व्यवस्था पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री चंचल तिवारी के मार्गदर्शन में की गई।

एसडीओपी विधानसभा श्री वीरेंद्र चतुर्वेदी के नेतृत्व में थाना प्रभारी तिल्दा-नेवरा श्री रमाकांत तिवारी एवं थाना प्रभारी धरसीवा श्री राजेंद्र दीवान सहित पुलिस बल ने मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था संभाली।

पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने मंदिर परिसर, पहुंच मार्गों, पार्किंग एवं भीड़ वाले क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी। श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारू बनाए रखने के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित रखने के लिए भी आवश्यक पुलिस बल एवं व्यवस्थाएं लगाई गई थीं।

देर रात तक जारी रही कांवड़ियों की आवाजाही

सावन के अंतिम सोमवार पर कवर्धा, गरियाबंद, बेमेतरा, बालोद सहित आसपास के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में कांवड़िए सोमनाथ मंदिर पहुंचे। कांवड़ियों एवं अन्य श्रद्धालुओं की आवाजाही सोमवार देर रात तक जारी रही।

भारी भीड़ के बावजूद पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को प्राथमिकता दी। पुलिस की सतर्कता, बेहतर समन्वय, लगातार पेट्रोलिंग एवं व्यापक सुरक्षा प्रबंधों के चलते सोमनाथ मेला शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हुआ।

पुलिस द्वारा भीड़ नियंत्रण के साथ-साथ संभावित विवाद, मारपीट एवं अन्य अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक एहतियाती कार्रवाई की गई, जिससे पूरे आयोजन के दौरान कानून-व्यवस्था बनी रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सिलवानी में सहकारी समिति के सेल्समैन की मौत, कार्यगत दबाव के आरोप; निष्पक्ष जांच की मांग     |     महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज – 27 अगस्त को कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन     |     सरकारी कर्मचारियों की तरह सहकारी कर्मचारियों को भी मिले सम्मानजनक वेतन-भत्ते और प्रमोशन      |     त्यौहार से ठीक पहले शक्कर कडवी क्यों हुई ?     |     सोमनाथ में रही पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था,30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं पहुंचे एक ही दिन     |     धरसीवा के बरबंदा में जन्मे स्वामी आत्मानंद जी की 37 वी पुण्यतिथि 27 अगस्त को     |     रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक, राखी की दुकानों पर उमड़ी भीड़     |     सर्पदंश से किसान की मौत, सुल्तानगंज अस्पताल में इलाज की सुविधा पर उठे सवाल     |     बेगमगंज में हर्षोल्लास से मना ईद मिलादुन्नबी     |     नगरपरिषद बरेली के द्वारा 69.08 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811