Let’s travel together.

नगरपरिषद बरेली के द्वारा 69.08 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन

0 28

बरेली रायसेन। नगर बरेली को स्वच्छ और सुन्दर बनाने के लिये समस्त वार्डों में विकास की गंगा वह रही है वहीं बार्ड क्र 10 विकास कार्य में पिछड़ा हुआ है ।

70 लाख के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन

नगर का विकास लगभग 70 लाख की लागत से निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया।विकास सड़क बिजली पानी एवं जनहित के कार्यों से होता है वहीं नगरपरिषद के अध्यक्ष विकास को गति प्रदान करने में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरत रहे हैं।

नगर के अम्बेडकर भवन के पास म. प्र. शासन के लोकस्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल के मुख्यातिथ्य में उनके करकमलों द्वारा भूमिपूजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान नगर में लगभग 69.08 लाख रुपये सामुदायिक भवन निर्माण कार्य के लिए 39.80 लाख रुपये स्वीकृत लागत दर्शाई गई है।

इसके अलावा वार्ड क्रमांक 14 में साहू किराना से होली चौक तक सीसी रोड एवं आरसीसी नाली निर्माण कार्य के लिए 18.12 लाख रुपये की स्वीकृत लागत रखी गई है। वहीं वार्ड क्रमांक 03 में इमली चौराहा से श्री विश्राम पटेल के मकान तक सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए 11.16 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने हास्य-व्यंग्य के साथ करोड़ों रूपए की सौगात नगर बरेली के विकास में दी ।इसके साथ ही नगर में शीघ्र ही स्टेडियम बनाये जाने की बात कही।सही नगरपरिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी ने भी बताया कि नगर को स्वच्छ और सुन्दर बनाने में किसी भी प्रकार की कमी नहीं की जायेगी।

इन विकास कार्यों से नगरवासियों को बेहतर सड़क, नाली एवं सामुदायिक सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से विकास कार्यों की आवश्यकता महसूस कर रहे वार्डवासियों में इन निर्माण कार्यों को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। स्थानीय नागरिकों ने उम्मीद जताई कि स्वीकृत कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से और निर्धारित समयसीमा में पूरे किए जाएंगे।

कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन किया गया। नगर के नागरिकों ने विकास कार्यों के लिए संबंधित जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का नगरपरिषद के अधिकारी सीएमओ हरिशंकर वर्मा ने किया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सिलवानी में सहकारी समिति के सेल्समैन की मौत, कार्यगत दबाव के आरोप; निष्पक्ष जांच की मांग     |     महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज – 27 अगस्त को कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन     |     सरकारी कर्मचारियों की तरह सहकारी कर्मचारियों को भी मिले सम्मानजनक वेतन-भत्ते और प्रमोशन      |     त्यौहार से ठीक पहले शक्कर कडवी क्यों हुई ?     |     सोमनाथ में रही पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था,30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं पहुंचे एक ही दिन     |     धरसीवा के बरबंदा में जन्मे स्वामी आत्मानंद जी की 37 वी पुण्यतिथि 27 अगस्त को     |     रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक, राखी की दुकानों पर उमड़ी भीड़     |     सर्पदंश से किसान की मौत, सुल्तानगंज अस्पताल में इलाज की सुविधा पर उठे सवाल     |     बेगमगंज में हर्षोल्लास से मना ईद मिलादुन्नबी     |     नगरपरिषद बरेली के द्वारा 69.08 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811