Let’s travel together.

गुडी पडवा,हिन्‍दू नववर्ष की पूर्व संध्‍या पर श्री महाकालेश्‍वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा नगर गौरव यात्रा निकाली जावेगी

0 538

उज्जैन से हेमेंद्रनाथ तिवारी

गुड़ी पड़वा 2 अप्रैल को उज्जैन का गौरव दिवस मनाया जायेगा। नव वर्ष प्रतिपदा पर गौरव दिवस मनाकर प्रदेश के विभिन्न शहरों के गौरव दिवस मनाने की शुरूआत उज्जैन से होगी। श्री महाकालेश्‍वर मंदिर प्रबंध समिति ने गुडी पडवा (नव संवत्) से हिन्‍दू नववर्ष की पूर्व संध्‍या पर 1 अप्रैल को नगर गौरव यात्रा निकाली जा रही हैं।
श्री महाकालेश्‍वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक गणेश कुमार धाकड नें बताया कि, जिस प्रकार पूरे मध्‍यप्रदेश में गौरव दिवस की तैयारियॉ चल रही हैं, उसी प्रकार श्री महाकालेश्‍वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा मंदिर प्रबंध समिति के अध्‍यक्ष एवं कलेक्टर आशीष सिंह के मार्गदर्शन व दिशा-निर्देशों में गुडी पडवा की पूर्व संध्‍या पर उज्‍जैन के गौरवास्‍पद् विभूतियों की शोभा यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया हैं।
जिसमें महाराज विक्रमादित्‍य एवं उनके नवरत्‍नों की झॉकी, भतृहरि के कृतित्‍व एवं व्‍यक्तित्‍व पर आधारित झॉकी, श्री महाकालेश्‍वर मंदिर की भव्‍य झॉकी, ढोल, नगाडा, झांझ, मंजीरा, बैडपार्टी, हाथी, बैलगाडी आदि समाहित करते हुए श्री महाकालेश्‍वर मंदिर से भव्‍य चल समारोह के माध्‍यम से शोभा यात्रा निकाली जाना है।
जिसमें श्री महाकालेश्‍वर भगवान का चॉदी का ध्‍वज शोभायात्रा का प्रतिनिधित्‍व करते हुए आगे-आगे चलेगा। मुम्‍बई के आराध्‍या ढोलक दल द्वारा ढोल, इन्‍दौर के राजकमल बैण्‍ड, मादुस्‍कर मित्र मण्‍डल उज्‍जैन द्वारा झॉझ- मंजीरा-डमरू की प्रस्‍तुति देते हुए उज्‍जैन गौरव यात्रा में सम्मिलित होंगे। इन्‍दौर के अजय मलम्‍बकर एवं उज्‍जैन के रंगोत्‍सव समिति व उनके सहयोगियों द्वारा निर्मित झॉकियॉ भी आ‍कर्षण का केन्‍द्र र‍‍हेगी। साथ ही बैलगाडी पर भी झॉकियॉ निकाली जावेगी।
नगर गौरव यात्रा सायं 04 बजे श्री महाकालेश्‍वर मंदिर से प्रारंभ होकर महाकाल चौराहा, तोपखाना, दौलतगंज, मालीपुरा, देवासगेट, चामुण्‍डा माता से फ्रीगंज पुल से टावर चौक फ्रीगंज पर सायं 07 बजे यात्रा का समापन होगा।
श्री धाकड ने भी गौरव दिवस के आयोजन में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने के लिये शहर के निवासियों से गौरव दिवस में शामिल होने एवं घर-घर रंगोली, दीपक जलाकर उज्जैन के गौरव को महसूस कर गौरव दिवस मनाने की अपील की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बैंककर्मी युवती पलक काशिव की इंदौर खजराना में हुई  संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     आंदोलनों की ‘नई भाषा’ भी रची जेन ज़ी के आक्रोश ने -अजय बोकिल      |     स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन’ का मोबाइल एप लॉन्च प्रतिभाओं व युवाओं को मिलेगा नया अवसर, रायसेन के विशाल सोनी सम्मानित     |     हलाली डैम मार्ग बना हादसों का इंतजार, पुराना रास्ता बंद कर 100 फीट गहरी खाई के किनारे से गुजरने को मजबूर हैं लोग     |     जगन्नाथ पुरी धाम यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालुओं का पूर्व विधायक भूरिया और पार्षद कटारे ने किया आत्मीय स्वागत     |     CCTV के ‘पहरे’ में सेंध! सरदारपुर नए अस्पताल में 50 कैमरे, पुराने में ‘जीरो’… कर्मचारी की बाइक चोरी     |     पैरामेडिकल विद्यार्थियों के हित में पंजीयन प्रक्रिया होगी और सरल :उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत     |     बच्चों को हर प्रकार की उत्कृष्ट शिक्षा के साथ संस्कार भी मिल सकेंगे ।बच्चों को नवीन भवन का सपना पूरा हुआ- प्रभारी मंत्री पवार     |     किसान नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में गैरतगंज में अल्टीमेटम, पैदल मार्च में शामिल होंगे क्षेत्र के किसान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811